Move to Jagran APP

UP विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर बाेले रघुराज प्रताप, जनसत्ता दल के लिए खुले हैं विकल्प

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह मंगलवार को औरैया पहुंचे थे। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जनता का शोषण करने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने किसी अन्य विपक्षी पार्टी से गठबंधन को लेकर प्रतिक्रियया दी।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 08:36 PM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 08:36 PM (IST)
UP विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर बाेले रघुराज प्रताप, जनसत्ता दल के लिए खुले हैं विकल्प
UP Vidhan Sabha Chunav 2022 रघुराज प्रताप सिंह को माला पहनाकर स्वागत करते पार्टी के पदाधिकारी।

औरैया, जेएनएन। UP Vidhan Sabha Chunav 2022 उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछ चुकी है। इसे लेकर लगभग सभी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता अभी से दल बदलने की कवायद में जुट गए हैं। पिछले दिनों जहां पूर्व मंत्री लालजी वर्मा और राम अचल राजभर ने सपा का दामन थाम लिया तो वहीं अब ओम प्रकाश राजभर भी लगभग सपा की साइकिल पर सवार होने को बेताब नजर आ रहे हैं। प्रदेश भर में चल रही राजनीतिक जोड़-तोड़ की सियासत के बीच जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ने सपा से गठबंधन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। आगरा के बाद इटावा और फिर औरैया पहुंचे रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

loksabha election banner

इटावा में घोषित किया चुनाव उम्मीदवार: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह मंगलवार को इटावा भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने कुंवर विजय प्रताप सिंह सेंगर पर भरोसा जताते हुए उन्हें इटावा विधानसभा सीट का उम्मीदवार घोषित किया। बता दें कि इटावा में रघुराज प्रताप के आगमन से पूर्व उनके जोशीले स्वागत की तैयारी कर ली गई थी। 

औरैया में बोले, गठबंधन के लिए खुले विकल्प: पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने औरैया पहुंचकर कहा कि गठबंधन के लिए उनकी पार्टी के विकल्प अभी खुले हैं। अभी किसी से भी कुछ तय नहीं है। जनसत्ता दल सर्व समाज की पार्टी है जो आगामी विधानसभा चुनाव में 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह शहर के सुभाष चौराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनता का शोषण करने का आरोप लगाया। 

जन संकल्प यात्रा लेकर पहुंचे रघुराज प्रताप के साथ राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र सरोज, प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज भी थे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। शहर के खानपुर चौराहे होते हुए उनका काफिला जिलाध्यक्ष नितेंद्र सिंह सेंगर के घर पहुंचा, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.