Move to Jagran APP

रघुराज प्रताप सिंह ने इटावा के इस चेहरे पर जताया भरोसा, विधानसभा चुनाव लड़ाने का किया एलान

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह से सवाल किया गया कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अपने अकेले दम पर 400 से अधिक विधानसभा सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में आप अपने को कहां खड़े पाते हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 07:07 PM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 07:07 PM (IST)
रघुराज प्रताप सिंह ने इटावा के इस चेहरे पर जताया भरोसा, विधानसभा चुनाव लड़ाने का किया एलान
UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : इटावा में कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद रघुराज प्रताप सिंह।

इटावा, जेएनएन। UP Vidhan Sabha Chunav 2022 जनसत्ता दल प्रदेश की जनता का संभावनाओं का दल है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जनसत्ता दल 100 से अधिक सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ाएगी। यह बात जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने कस्बा महेवा हाईवे पर स्थित शाह फूड कोर्ट में ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष कुंवर विजय प्रताप सिंह सेंगर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। भीड़ से उत्साहित और स्वागत से अभिभूत होकर उन्होंने कड़े विश्वास के बीच कहा कि प्रदेश की राजनीति में जनसत्ता दल अहम भूमिका निभाएगा।

loksabha election banner

संभावनाओं का खेल है राजनीति: रघुराज प्रताप से जब पूछा गया कि एक तरफ प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री के रूप में मजबूत नेतृत्व है वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अपने अकेले दम पर 400 से अधिक विधानसभा सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में आप अपने को कहां खड़े पाते हैं। तो वे बोले कि राजनीति संभावनाओं का खेल है और कब किसे क्या मौका मिल जाए यह कुछ कहा नहीं जा सकता। 

सपा संरक्षक के नाम के पड़े कसीदे: रघुराज प्रताप ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की प्रशंसा की और कहा वह बड़े दिल के नेता हैं, जब मायावती ने उन पर पोटा लगाकर कानून का दुरुपयोग किया था, तब नेता जी ने अपनी सरकार आने पर उन पर लगे सभी फर्जी मुकदमे वापस लेकर उनका सम्मान ही नहीं बढ़ाया था बल्कि उत्तर प्रदेश के नौजवानों की हौसला अफजाई की थी। इस कार्य के लिए हम उनके आजीवन ऋणी हैं।

इटावा से प्रत्याशी का किया एलान: जनसत्ता दल राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुंवर विजय प्रताप सिंह सेंगर को इटावा विधानसभा से 2022 का चुनाव लड़ाने का एलान किया। आगमन से पूर्व क्षत्रिय समुदाय की महिलाओं ने उनका आरती उतारकर व तिलक लगाकर स्वागत गीत के साथ सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर रघुवीर सिंह सेंगर ने की। कुंवर विजय प्रताप सिंह सेंगर ने 51 किलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

ग्राम प्रधान जगमोहन, गजेंद्र सिंह भदौरिया, बंटी चौहान, चंद्रभान सिंह, अनिल तिवारी, नंदू पाल, लालमणि दुबे, अजीत सिंह सेंगर, जितेंद्र भदौरिया, अनिल भदौरिया, करणी सेना के प्रधान राघवेंद्र जादौन, मनीष ठाकुर, अरुण राजावत, हर्षित ठाकुर, तेज प्रताप सिंह, धर्मेंद्र राजावत, कपिल राजपूत मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.