Move to Jagran APP

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी माना बसपा-कांग्रेस से गठबंधन नुकसानदेह, कहा- छोटे दलों से करेंगे समझौता

Kisan Naujawan Patel Yatra फर्रुखाबाद के फैजबाग में मंगलवार दोपहर को प्रेस वार्ता करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में झूठ और सच में अंतर करे और इसी के बाद सपा के पक्ष में खड़ी हो।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 04:32 PM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 05:46 PM (IST)
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी माना बसपा-कांग्रेस से गठबंधन नुकसानदेह, कहा- छोटे दलों से करेंगे समझौता
फर्रुखाबाद में नरेश उत्तम का स्वागत करते हुए सपाई।

फर्रुखाबाद, जेएनएन। Kisan Naujawan Patel Yatra किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर जिले में आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा के खिलाफ प्रदेश के किसानों और नौजवानों में गुस्सा है। उनका विश्वास सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बढ़ा है। विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 350 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। 

loksabha election banner

शमसाबाद के फैजबाग में मंगलवार को उन्होंने कहा कि जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में झूठ और सच में अंतर करके सपा के पक्ष में खड़ी हो। केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों व नौजवानों की हालत खराब कर दी। फसलों की खरीद समर्थन मूल्य पर नहीं हो रही है। अखिलेश यादव की सरकार में बाजार की स्थिति ठीक थी। अनुसूचित जाति जनजाति समाज को संविधान में आरक्षण मिला है, जिसे भाजपा तार-तार करने में जुटी है। 10 वर्ष में जनगणना की जाती है तो जातिगत जनगणना कराने में क्या अड़चन है। उन्होंने दावा किया कि 2022 के चुनाव में सपा 1977 जैसा परिवर्तन का माहौल लाएगी। शिवपाल सिंह को लेकर कहा कि वह क्या कर रहे हैं, यह वही जानें। सपा सुप्रीमो ने छोटे दलों को साथ आने को कहा है, क्योंकि बड़े दलों से हुए गठबंधन का अनुभव खराब रहा। फर्रुखाबाद शहर में बीआरएस लान में कहा कि 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनते ही एक्सप्रेस-वे में फर्रुखाबाद की मांग के अनुसार संशोधन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव की लड़ाई झूठ और सच के बीच है। इस चुनाव पर पूरे विश्व की निगाह रहेगी। इसे प्रदेश नहीं, देश का चुनाव मानकर चलें। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, डा. अनार सिंह यादव, डा. अरविंद गुप्ता, तहसीन सिद्दीकी, डा. जितेंद्र यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। डा. सुबोध यादव, राघवदत्त मिश्रा, शिव प्रताप सिंह चीनू, दमयंती ङ्क्षसह, अविनाश सिंह विक्की, अभिषेक सिंह सिक्की, करन ङ्क्षसह आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। अध्यक्षता जवाहर सिंह गंगवार ने की। 

सपाइयों को चुनावी मोड में आने का निर्देश : सपा नेता महेंद्र कटियार के मुहल्ला नरकसा स्थित गेस्ट हाउस में नाश्ते पर चर्चा के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह चुनावी मोड में आ जाएं। हमें भाजपा की साजिशों का मुकाबला करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर चुनावी माहौल की नब्ज भी टटोली। शहर में लालगेट से लेकर रकाबगंज तक जगह-जगह सपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, प्रदेश सचिव डा. जितेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. सुबोध यादव, चेयरमैन हरीश यादव आदि मौजूद रहे। पूर्व सांसद चंद्रभूषण ङ्क्षसह मुन्नू बाबू, करन ङ्क्षसह आदि ने होटल डायमंड में सपा प्रदेश अध्यक्ष से भेंट की।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत करने की मची रही होड़ : किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर आए प्रदेश अध्यक्ष का जिले भर में स्वागत करने की होड़ मची रही। इस दौरान फैजबाग जाते वक्त हाथीपुर में सरल दुबे, अरुण कटियार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं की भीड़ ने स्वागत किया। इससे पहले टाउन हाल पर अरविंद कश्यप की अगुवाई में स्वागत किया गया। गुरुगांव देवी मंदिर जितेंद्र यादव की अगुवाई स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुगांव देवी मंदिर में दर्शन कर पूजन किया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.