विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में न्यूट्रास्यूटिकल्स और हेल्थ सप्लीमेंट्स पर प्रतिबंध की तैयारी, बिक्री रोकने का आदेश जारी

Published: Thu, 12 Nov 2026 04:32 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2026 04:57 PM (IST)

उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बाजारों में न्यूट्रास्यूटिकल्स व हेल्थ सप्लीमेंट्स की अनियंत्रित बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

आदेश भ्रामक दावों और गलत लेबलिंग वाले उत्पादों को नियंत्रित करने तथा दवा के रूप में बेचे जाने पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से है।

आदेश भ्रामक दावों और गलत लेबलिंग वाले उत्पादों को नियंत्रित करने तथा दवा के रूप में बेचे जाने पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से है।

HighLights

  1. यूपी में न्यूट्रास्यूटिकल्स, हेल्थ सप्लीमेंट्स की बिक्री नियंत्रित होगी।

  2. भ्रामक दावों, गलत लेबलिंग वाले उत्पादों पर लगेगी रोक।

  3. दवा के रूप में बेचने पर भी प्रतिबंध लगाया गया।

जागरण संवाददाता, कानपुर। बाजारों में बेरोक-टोक धड़ल्ले से बेचे जा रहे न्यूट्रास्यूटिकल्स व हेल्थ सप्लीमेंट्स की बिक्री को नियंत्रित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसमें मनमाने ब्रांड के न्यूट्रास्यूटिकल्स व हेल्थ सप्लीमेंट्स की बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही दवा के रूप में बेचे जाने पर रोक के निर्देश दिए गए हैं।

बाजारों में बिक रहे इन सप्लीमेंट्स के उपयोग से डायबिटीज, हृदय रोग, किडनी, लिवर, गठिया और अन्य बीमारियों को ठीक करने, रोकने व उनका उपचार करने का दावा किया जाता है। इसको लेकर प्रदेश के थोक, फुटकर दवा व्यापारियों को ऐसे सप्लीमेंट्स के क्रय-विक्रम को नियंत्रित करने के लिए शासन की ओर से निर्देशित किया गया है।

जारी हुए आदेश में न्यूट्रास्यूटिकल्स, हेल्थ सप्लीमेंट्स एवं संबंधित खाद्य उत्पादों के निर्माण, पैकेजिंग, लेबलिंग, विज्ञापन, स्वास्थ्य संबंधी दावों एवं बिक्री में वैधानिक प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश का मुख्य उद्देश्य बाजार में उपलब्ध ऐसे उत्पादों पर नियामकीय नियंत्रण सुनिश्चित करना है, जिनमें गलत लेबलिंग, निर्धारित मात्रा से अधिक पोषक तत्वों का इस्तेमाल, अनधिकृत सामग्री, भ्रामक विज्ञापन तथा बिना वैज्ञानिक प्रमाण के बीमारी के उपचार संबंधी दावे किए जा रहे हैं।

रिटेल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र सैनी ने बताया कि जारी हुआ आदेश अभी अधूरा है। इसमें ऐसे उत्पाद की निगरानी का तंत्र स्पष्ट नहीं किया गया है। हालांकि, उत्पाद की वैधानिकता, क्रय अधिकृत एवं वैधानिक रूप से कार्यरत सप्लायरों से करने पर जोर दिया गया है। साथ ही डायबिटीज, हृदय रोग, किडनी, लिवर, गठिया अथवा अन्य बीमारियों को ठीक करने, रोकने या उनका उपचार करने के दावे वाले उत्पाद से बचे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।