विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur Fatehpur MLC Chunav Result 2022 : भाजपा के अविनाश ने दर्ज की बड़ी जीत, यहां पढ़ें राजनीतिक प्रोफाइल

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2022 02:42 PM (IST)

UP MLC Chunav Result 2022 उप्र स्थानीय प्राधिकरण के विधान परिषद सदस्य चुनाव में कानपुर-फतेहपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अविनाश ...और पढ़ें

कानपुर-फतेहपुर सीट पर भाजपा का परचम ।
कानपुर-फतेहपुर सीट पर भाजपा का परचम ।

कानपुर, जागरण संवाददाता। कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकरण के विधान परिषद सदस्य चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज करके सपा से सीट छीन ली है। अविनाश सिंह चौहान ने जीत दर्ज कर इस सीट पर पहली बार भाजपा का परचम फहराया है। भाजपा के लिए ये सीट बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इससे पहले कभी जीत नहीं मिली थी।

कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी अविनाश सिंह ने बड़ी जीत दर्ज करके मजबूती दी है। फतेहपुर कलेक्ट्रेट में सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के बाद पहले ही राउंड में परिणाम का रुझान आ गया। मतगणना पूरी होने पर भाजपा प्रत्याशी अविनाश सिंह को प्रथम वरीयता में 4619 मत हासिल हुए, जबकि सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू को मात्र 299 मत हासिल हुए। प्रथम वरीयता क्रम की गिनती में ही अविनाश ने जीत का परचम फहरा दिया। भाजपाइयों ने विजेता प्रत्याशी को फूल- मालाओं से लाद दिया।

कानपुर फतेहपुर प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में 5307 के सापेक्ष 5157 वोट पड़े थे। इसमें भाजपा के अविनाश सिंह चौहान ने 4686 मत प्राप्त किये हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव ने 299 वोट मिले और 172 वोट रद कर दिए गए। रिटर्निग ऑफिसर/जिला निर्वाचन अधिकारी फतेपुर अपूर्वा दुबे ने विजेता प्रत्याशी अविनाश सिंह चौहान को प्रमाण पत्र सौंपा।

नवनिर्वाचित एमएलसी अविनाश सिंह चौहान कानपुर देहात से भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर हैं। इससे पहले वह भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री थे और दो वर्ष पहले पार्टी ने उन्हें कानपुर देहात जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। वह भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

भाजपा प्रत्याशी की जीत से भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी खुश दिखे। विजयी उम्मीदवार को बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा के पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक , सांसद समेत अनेक लोग इस जीत के जश्न में शामिल हुए। विजयी प्रत्याशी के जीतने के बाद फूल-माला पहनाए जा रहे है।

Koo App
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए भाजपा संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, CM श्री @myogiadityanath जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @SwatantraDevSingh जी प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @sunilbansalbjp जी सहित समस्त विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत भाजपा पर जनता के भरोसे की है। - Col Rajyavardhan Rathore (@ra_thore) 12 Apr 2022