Move to Jagran APP

चित्रकूट के वाल्मीकि आश्रम में गोरक्षा हवन करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियाें ने पकड़ी तेजी

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर इस साल भव्य कार्यक्रम के लिए तैयारियां की जा रही हैं। आश्रम में मंदिरों पर दीप प्रज्ज्वलन दीपदान संग अनवरत रामचरित मानस पाठ कराने की तैयारी है। प्रशासनिक अफसरों ने महत से मंत्रणा भी की है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 08:47 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 08:47 AM (IST)
चित्रकूट के वाल्मीकि आश्रम में गोरक्षा हवन करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियाें ने पकड़ी तेजी
चित्रकूट के वाल्मीकि आश्रम में तीन घंटे पूजन करेंगे मुख्यमंत्री।

चित्रकूट, जेएनएन। प्रभु श्रीराम को 'चित्रकूट गिरि करहु निवासू...' का आदेश देने वाले महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर इस साल धर्म नगरी राम मय होगी। पूजन के लिए मुख्यमंत्री के आने की जानकारी के बाद वाल्मीकि आश्रम में जयंती समारोह की भव्यता को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हो गई हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाल्मीकि आश्रम में पूजन के साथ गोरक्षा हवन भी करेंगे।

loksabha election banner

31 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि की जयंती के पावन दिवस पर भव्य कार्यक्रम के लिए तैयारियां की जा रही हैं। आश्रम में महर्षि से संबंधित स्थलों, मंदिरों पर दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान संग अनवरत आठ घंटे, 12 घंटे या 24 घंटे का रामायण पाठ कराने की तैयारी है। साथ ही श्रीराम, श्री हनुमान व प्रभु राम से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का चयन कर वहां पर भी रामायण पाठ, भजन आदि के कार्यक्रम होंगे।

वहीं एक दिन पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट पहुंचेंगे। उपजिलाधिकारी सदर राम प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री का टेलीफोनिक प्रोटोकाल आ चुका है। 11.45 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर वाल्मीकि आश्रम के पास हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से सीएम सीधे आश्रम जाएंगे और धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के साथ साथ महर्षि की पूजा अर्चना करेंगे और गोरक्षा के लिए हवन करेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को भी संबोधित करेंगे और 3:10 बजे लखनऊ वापस जाएंगे।

तैयारियों में जुटे अफसर

वाल्मीकि आश्रम में तैयारियों को लेकर अफसर जुट गए हैं। चित्रकूटधाम के मंडलायुक्त गौरव दयाल, आइजी के.सत्यनारायण, डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल अधिकारियों के साथ वाल्मीकि आश्रम का जायजा लेकर महंत भरतदास महाराज से मंत्रणा भी कर चुके हैं। बुधवार को डीएम ने जयंती समारोह को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक करके तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। यहां पर स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक दलों की ओर से भी सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। आयोजन में कोविड-19 की गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार के लिए एसडीएम तहसीलवार व बीडीओ ब्लाकवार गांवों में सचिव व प्रधान की मदद से क्षेत्र के मठ-मंदिर में रामायण का पाठ कराएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.