विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के केंद्र घोषित, आपत्तियां दर्ज करने का अंतिम मौका

Published: Tue, 27 Oct 2026 01:43 PM (IST)

यूपी बोर्ड ने कानपुर नगर के लिए 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रस्तावित केंद्र जारी किए हैं। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में यूपी बोर्ड 2026 के 116 केंद्र प्रस्तावित।

  2. पिछले साल से 10 केंद्र कम, छात्र संख्या में कमी।

  3. आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 48 घंटे का समय।

जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कानपुर नगर के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की प्रस्तावित केंद्र सूची जारी कर दी है। इस बार जिले में 116 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 10 कम हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार इस बार छात्र संख्या कम होने के कारण केंद्रों की संख्या घटाई गई है।

पिछले साल 126 केंद्र थे, इस बार 116 ही प्रस्तावित किए गए हैं। बोर्ड ने केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता के लिए जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के समक्ष आपत्ति दर्ज कराने के लिए 48 घंटे का मौका दिया है। सभी प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रबंधकों को 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी। इसके बाद अंतिम सूची बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज भेजी जाएगी। डीआइओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही फाइनल केंद्रों की सूची जारी होगी।