फर्जी ईमेल आईडी से बम की धमकी देने वाला मास्टरमाइंड कानपुर से गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई
यूपी एटीएस ने कानपुर से अंकित शंखवार को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी ईमेल आईडी बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेचता ...और पढ़ें

एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी।
जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने फर्जी और फर्जी ईमेल आईडी बनाकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेचने वाले एक शातिर आरोपी को कानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकित शंखवार (24) वाईफाई और प्रॉक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल कर पिछले कई सालों से लाखों फर्जी ईमेल आईडी तैयार कर रहा था।
आरोपी द्वारा बेची गई ईमेल आईडी simenbriones9265@gmail.com का इस्तेमाल कर नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के स्कूलों, पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के शो तथा मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
आरोपी फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश, तुर्की और मिस्र जैसे देशों के भारत विरोधी तत्वों के संपर्क में था। उसने बांग्लादेशी नागरिक अलामीन इस्लाम को 6,000 क्रिप्टो करेंसी लेकर ये आईडी बेची थीं।
यह भी पढ़ें- कानपुर-हमीरपुर हाईवे बनेगा फोरलेन, सर्वे शुरू; रमईपुर से कबरई तक की सड़क का होगा चौड़ीकरण
एटीएस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया है, जिसमें लगभग 5 लाख फर्जी ईमेल आईडी, एक्सेल शीट्स और क्रिप्टो वॉलेट के प्रमाण मिले हैं। फिलहाल, एटीएस ने लखनऊ थाने में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
