Move to Jagran APP

कानपुर: विकास कार्यों की पुस्तक जारी कर चुनाव मैदान में उतरी भाजपा, जानिए- किताब की खासियत

UP Assembly Election 2022 प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे हो गए हैं और चुनाव के लिए बहुत कम समय शेष है। इस चुनावी वर्ष में सरकार और संगठन दोनों ही पूरी तरह से चुनाव के मोड में आ गए हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Wed, 23 Jun 2021 05:40 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jun 2021 05:40 PM (IST)
भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के लिए अपने कार्यकर्ताआें को अभी से एकजुट रहने का मंत्र दिया है।

कानपुर, जेएनएन। UP Assembly Election 2022  उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने ताल ठोंक दी है। सभी पार्टियां चुनाव में अपने कार्यकर्ताआें के एक रहने और साथ ही अपनी जीत के दावे कर रही हैं। वहीं इसी क्रम में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी भी पीछे नहीं है। भाजपा ने  प्रदेश में चार वर्ष के विकास की पुस्तक जारी कर दी है। इस पुस्तक की खासियत यह है कि इसमें प्रदेश की योजनाओं के साथ जिस जिले में उन्हें भेजा जा रहा है, वहां की योजनाओं का भी जिक्र किया गया है। इसके साथ ही लोगों से निकटता बनाने के लिए कवर व बैक पेज पर विधानसभा सीट का नाम भी लिखा है जहां उसे वितरित किया जाना है।

loksabha election banner

प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे हो गए हैं और चुनाव के लिए बहुत कम समय शेष है। इस चुनावी वर्ष में सरकार और संगठन दोनों ही पूरी तरह से चुनाव के मोड में आ गए हैं। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से भरी इस किताब को पहली बार बिल्कुल अलग तरीके से प्रकाशित किया गया है। भाजपा कार्यालय में इन्हें भेज भी दिया गया है। बाक्स में भरकर आई ये किताबें जेब में रखने लायक हैं। यह इसलिए किया गया है ताकि घर-घर तक जाकर जब इन्हें वितरित किया जाए तो ये बहुत जगह न घेरें और लोग आराम से इन्हें जेब में डालकर भी चल सकें। पहले 72 पेज में इसमें प्रदेश की योजनाओं का उल्लेख किया गया है। इसके बाद अगले 40 पेज में कानपुर में पूरी हुई या चल रही योजनाओं को बताया गया है। जल्द ही इन्हें विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वालों मंडलों के प्रभारियों, अध्यक्षों को सौंप दिया जाएगा ताकि इन्हें आम जनता तक पहुंचाया जा सके। बूथ स्तर तक की टीम लगाकर पार्टी इन्हें घर-घर भेजेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.