विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में पिता की चीख सुनकर बचाने पहुंचा बेटा, सांड ने सींग में फंसाकर मार डाला

Published: Sat, 12 Sep 2026 01:57 PM (IST)

उन्नाव में खेत से सांड़ भगाना पिता-पुत्र को महंगा पड़ा। पिता की चीख सुनकर बचाने आए बेटे जगदीश को सांड़ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. उन्नाव में खेत से सांड़ भगाते समय पिता-पुत्र पर हमला हुआ

  2. पिता की चीख सुनकर बचाने आए बेटे को सांड़ ने मारा

  3. बेटे जगदीश को अस्पताल में मृत घोषित किया, पिता घायल

जागरण संवाददाता, उन्नाव। उन्नाव में ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। खेत में घुसे सांड़ को भगाना पिता और बेटे को भारी पड़ गया। पिता की चीख सुनकर उन्हें बचाने दौड़ा इकलौता बेटा सांड़ के सामने आ गया। सांड़ ने उसे सींग में फंसाकर पटक-पटककर मार डाला।


चकलवंशी क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी 62 वर्षीय रज्जू का खेत आबादी के पास है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे एक सांड़ मक्का की फसल में घुसकर नुकसान कर रहा था। रज्जू लाठी लेकर उसे भगाने पहुंचे। इसी दौरान सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। पिता की चीख-पुकार सुनकर उनका 30 वर्षीय पुत्र जगदीश पिता को बचाने के लिए खेत पहुंचा।

आक्रोशित सांड़ ने जगदीश को सींग में फंसा लिया और पटकने लगा। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और काफी देर के बाद सांड़ को भगाया। तब तक पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। स्वजन उन्हें मियागंज अस्पताल ले गए। यहां डाक्टर ने बेटे जगदीश को मृत घोषित कर दिया। वहीं रज्जू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जगदीश तीन बहन आशा, सोनी और रचना के बीच इकलौता भाई था। आशा और सोनी की शादी हो चुकी है। बेटे की मौत से मां चंदाकली का रो-रोकर बेहाल हैं। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।