विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किन्नर हत्याकांड : रहस्यमयी है मुस्कान की कहानी, कत्ल के बाद खुली जिंदगी की किताब तो हर पन्ने पर एक नई दास्तां

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Wed, 03 Aug 2022 07:05 PM (IST)

Unnao Kinnar Murder उन्नाव के सफीपुर में मकान खरीदकर रहने वाली किन्नर मुस्कान की हत्या के बाद कई राज बाहर ...और पढ़ें

Unnao Muskan Kinnar Murder : उन्नाव के सफीपुर में किन्नर मुस्कान हत्याकांड।
Unnao Muskan Kinnar Murder : उन्नाव के सफीपुर में किन्नर मुस्कान हत्याकांड।

कानपुर, जागरण संवाददाता। Unnao Muskan Kinnar Murder Case : बिठूर में 12 साल की उम्र में घर छोड़ने वाली मुस्कान की कहानी बेहद रहस्यमयी हुई है। कत्ल के बाद उसकी जिंदगी की किताब खुल रही है तो हर एक पन्ने पर नई दास्तां सामने आई है। प्लास्टिक सर्जरी से उसका किन्नर बनना और दो शादियां करने के साथ सोने के गहनों के शौक में कत्ल का राज छिपा है।

बिठूर की रहने वाली थी मुस्कान : Muskan Kinnar Murder मूलरूप से कानपुर के बिठूर के अरैर गांव की 35 वर्षीय मुस्कान 15 साल से सफीपुर के बबरअलीखेड़ा के मकान में रह रही थी। बीती शुक्रवार की रात घर के अंदर उसकी कमरे में हत्या कर दी गई थी। साथ में रहने वाली सलोनी, रूबी और अन्नू के फरार होने जाने पर करीब डेढ़ करोड़ के जेवर व नकदी लूट में कत्ल का संदेह जताया गया था।

12 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर : भाई मान सिंह की बातों पर भरोसा करें तो मुस्कान को जेवरों का बहुत शौक था। जब वो 12 वर्ष की थी तब गहनों से लदी किन्नर घर आई थी। इसके बाद मुस्कान भी उसके साथ ही चली गई थी।

प्लास्टिक सर्जरी से कराया लिंग परिवर्तन : Kinnar Murder किन्नर मुस्कान की हत्या के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा राजफाश हुआ। मुस्कान ने महिला का रूप लेने के लिए प्लास्टिक सर्जरी के लिए लिंग परिवर्तन कराया था। उसके शरीर में यूट्रेस (गर्भाशय) नहीं मिला, जिससे वह मां भी नहीं बन सकती थी।

मुस्कान ने कर ली थी शादी : किन्नर मुस्कान ने दो शादियां की थीं। पहली शादी उसने फतेहपुर के वसीम से की थी। वर्ष 2010 में वसीम से शादी के बाद मुस्कान सफीपुर कस्बे के बबरअली खेड़ा में मकान खरीदकर रहने लगे थे।

क्यों टूट गया वसीम से रिश्ता : मुस्कान और वसीम के बीच तीन साल तक सब ठीक रहा, इसके बाद वसीम नेग में मिलने वाले रुपये व जेवर छीनने लगा। विरोध पर मारपीट भी करता था, जिसपर किन्नर समाज की मदद से उसने पति वसीम से रिश्ता तोड़ लिया था।

मथुरा के सोनू से की थी दूसरी शादी : वसीम से रिश्ता टूटने के बाद मुस्कान ने मथुरा के सोनू से दूसरी शादी की थी। सोनू भी उसके साथ रहने लगा था और वसीम की धमकियां मिलने पर घर पर कई जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए थे।

आपराधिक प्रवृत्ति का है वसीम : पहले पति वसीम ने कई बार मुस्कान को जान से मारने की धमकी दी थी। फतेहपुर में वसीम पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और जिला बदर भी है। उसने सफीपुर के मकान पर मालिकाना हक पाने के लिए वर्ष 2016 में दीवानी मुकदमा भी डाला था। सोनू से मुस्कान की शादी को लेकर वसीम गुस्से में था।

मुस्कान का था रईसों वाला रहन-सहन : Unnao Muskan Murder मुस्कान का रहन-सहन रईसों की तरह था। शहर के एक ज्वैलर्स से उसने लगभग एक किलो सोना खरीदा था। चार जुलाई को भी उसने लगभग तीन लाख रुपये का सोना खरीदा था। मुस्कान काे कबूतर पालने का भी शौक था और छत पर उनका डेरा है।

किसने किया कत्ल : मुस्कान की हत्या आखिर किसने की है, इस सवाल पर पुलिस उलझ गई है। पहला शक पहले पति वसीम पर है, दूसरा शक वारदात के समय साथ रहे किन्नर सलोनी, अन्नू और रूबी पर है। घर में करीब 35 लाख रुपये नकद और करीब डेढ़ किलो सोना था।

पकड़े जाने पर सलोनी ने बयां की वारदात : मथुरा से गिरफ्तारी के बाद सलोनी ने पुलिस को बताया कि रात 10 बजे सभी ने शराब पी और 11 बजे मुस्कान कमरे लेट गई। रात एक बजे मुस्कान के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह, रूबी और अन्नू के साथ बाहर निकलकर देखा तो मुस्कान का दरवाजा बाहर से बंद था। अनहोनी की आशंका पर वह सभी के साथ फरार हो गई थी।

वसीम देता था धमकी : सलोनी ने बताया कि बताया कि अन्नू अक्सर कहती थी कि वसीम की मुस्कान से दुश्मनी चल रही है। वह लगातार मुस्कान को जान से मारने की धमकी भी देता है। उसने वसीम पर हत्या का शक जताया।

पुलिस मान रही लूट के लिए कत्ल : पुलिस वारदात में नामजद तीनों किन्नरों पर ही लूट के इरादे से हत्या का संदेह जता रही है। सलोनी के बयान के बाद पहले पति वसीम की भी तलाश तेज की है। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है, शीघ्र राजफाश किया जाएगा।