विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HBTU Kanpur की अनूठी पहल: एक रुपये में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का दे रहा मौका, खास छात्राओं के लिए है सुविधा

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 11:37 AM (IST)

कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनीवर्सिटी में इंजीनियरिंग की 13 ब्रांच की काउंसलिंग में शामिल होने वाली छात्राओं की अलग ...और पढ़ें

हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनीवर्सिटी की खास पहल।
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनीवर्सिटी की खास पहल।

कानपुर, जागरण संवाददाता। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में छात्राओं का रुझान बढ़ाने के लिए हरकोर्ट बटलर टेक्निकल विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) सकारात्मक पहल शुरू करने जा रहा है। एचबीटीयू प्रशासन विशेष वर्ग की मेधावी छात्राओं को एक रुपये में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का मौका देने जा रहा है। इसके लिए संस्थान की 13 ब्रांच की काउंसलिंग में शामिल होने वाली छात्राओं की सूची तैयार की जाएगी। 

एससी वर्ग की मेधावी छात्राओं को मिलेगी सुविधा

एचबीटीयू संस्थान में काउंसलिंग सूची में शामिल अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की मेधावी छात्राओं को एक रुपये में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की सहूलियत मिलेगी। संस्थान में एससी वर्ग की छात्राओं को आगे आने के लिए प्रेरित करने वाली योजना की पहली बार शुरुआत हो रही है। संस्थान में इंजीनियरिंग की 13 ब्रांच हैं। हर ब्रांच की काउंसलिंग में एससी वर्ग की छात्राओं की अलग से सूची तैयार होगी।

चार साल की पढ़ाई की मात्र एक रुपये लगेगी फीस

काउंसलिंग में तैयारी सूची के आधार पर बेहतर रैंक पाने वाली छात्रा को पूरे चार साल इंजीनियरिंग की शिक्षा मात्र एक रुपये में देने का दावा किया गया है। संस्थान में बीटेक की वार्षिक फीस 1,35,000 रुपये है। कुलपति प्रो. समशेर ने कहा कि एससी वर्ग की छात्राओं को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे लाने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।