Move to Jagran APP

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी का विपक्ष पर तंज, बोलीं- गुंडों व माफिया के सहारे पाना चाहते हैं सत्ता

कमासिन रोड स्थित है एक मैरिज हाल में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बबेरू विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं चुनाव समिति के पदाधिकारियों से वार्ता की। इसदौरान कहा कि विपक्षी दल गुंडों और माफिया के सहारे सत्ता हथियाना चाहते हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 03:46 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 05:37 PM (IST)
केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी का विपक्ष पर तंज, बोलीं- गुंडों व माफिया के सहारे पाना चाहते हैं सत्ता
कमासिन रोड स्थित मैरिज हाल में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक।

बांदा, जागरण संवाददाता। सरकार व संगठन मिलकर देश को विश्व गुरु बनाने के लिए काम कर रहे हैं। वहीं विपक्षी दल गुंडों और माफिया के सहारे सत्ता हथियाना चाहते हैं, जो इनके मंसूबों को इस देश व प्रदेश की जनता अब सफल नहीं होने देगी। साथ यह भी कहा कि बुंदेलखंड के बशिंदों की वर्षों की मांग को प्रधानमंत्री जी ने एक झटके में पूरा कर दिया और 45 हजार करोड़ रुपये देकर विकास की राह खोल दी है। ये विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

loksabha election banner

गुरुवार को कस्बे के कमासिन रोड स्थित है एक मैरिज हाल में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बबेरू विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं चुनाव समिति के पदाधिकारियों से बिंदुवार वार्ता की। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार व संगठन एक ही सिक्के के पहलू हैं। दोनों को मिलकर जनता की समस्याओं को सुनकर हल करने का काम करना होगा। भाजपा सरकार में हर व्यक्ति को लाभ मिला है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जनता तक पहुंचाने का काम बूथ स्तर तक करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार वादियों की पार्टी नहीं है। 

भाजपा में जिस भी कार्यकर्ता ने संगठन के लिए काम किया है, उसे संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन अन्य दलों में परिवारवाद संगठन के साथ-साथ सरकारों तक हावी रहता है। इतना ही नहीं जब-जब सपा, बसपा की सरकारें रही हैं, तब-तब गुंडा माफिया के इशारे पर सरकार ने काम किया है । लेकिन देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से विश्व के गुंडे डरते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य नाथ से गुंडा व माफिया इतना भयभीत हैं कि वह प्रदेश से पलायन कर चुके हैं। योगी प्रदेश की जनता को अपना परिवार मानकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि इसके पूर्व में विधानसभा जितने मतों से जीती थी, उससे कहीं अधिक मतों से जीतने का काम कैसे होगा। इसके लिए अभी से सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए। 

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि बुंदेलखंड के लोगो की वर्षों की मांग थी, सूखा रहता, जिससे किसान उबर नहीं पा रहा। मोदी ने उनकी बात को सुना और उन्होंने एक ही झटके में लोकसभा के अंदर 45 हजार करोड़ की बेतवा परियोजना को मंजूरी दे दी। बुंदेलखंड के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान विधायक चंद्रपाल कुशवाहा,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बांदा जनपद की प्रभारी कमलावती, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, विश्वेसर प्रसाद पांडेय ,रमाकांत पटेल ,राजा दीक्षित, अजय सिंह पटेल, राम प्रकाश साहू, विवेकानंद गुप्त, महेश चौरसिया, लालजी कचेर, संजय प्रजापति, विवेकानंद गुप्त ,विजय विक्रम सिंह सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिवंगत सीडीएस को दी श्रद्धाजंलि: केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के बाद जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी सहित 13 लोगों की हेलीकाप्टर दुर्घटना की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने कहा कि उनके निधन से देश को अभूतपूर्व क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। इतना कहकर वह रो पड़ीं। इस मौके पर बड़े दुख का भाव प्रगट हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.