कानपुर में सफाई कर्मी के एक पद पर सौ दावेदार, दलाल सक्रिय
कानपुर नगर निगम में निकली 3275 सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए कल तक 3,30,826 फार्म जमा हो गए थे। इस संख्या के अनुसार एक पद के लिए करीब सौ-सवा सौ दावेदर हो गए है।
कानपुर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी का उदाहरण देखना हो तो नगर निगम कानपुर के कार्यालय पहुंचे। यहां पर 3275 सफाई कर्मी की भर्ती के लिए करीब साढ़े तीन लाख आवेदन आ चुके हैं। इनमें भी सैकड़ों की संख्या में बी-टेक तथा पोस्ट ग्रेजुएट ने फार्म भरा है।
प्रदेश में करीब चालीस हजार सफाई कर्मचारी की भर्ती होनी है। कानपुर नगर निगम में निकली 3275 सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए कल तक 3,30,826 फार्म जमा हो गए थे। इस संख्या के अनुसार एक पद के लिए करीब सौ-सवा सौ दावेदर हो गए है। इस पद के लिए बी-टेक व बीएड के साथ बीबीए तथा पोस्ट ग्रेजुएट ने भी फार्म भरा है।
अखिलेश के खास विधायक इरफान सोलंकी की गाली-गलौज से नाराज डॉक्टर का इस्तीफा
संविदा सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती होने पर प्रतिमाह 16 हजार रुपए वेतन मिलेगा। इसको पाने के लिए उत्तर प्रदेश से ही नहीं मध्य प्रदेश, दिल्ली व बिहार तक के अभ्यर्थियों ने फार्म भरे हैं। अभी तक 3,30,826 आए फार्म में साढ़े 11 हजार ही फार्म फीड हो सके हैं। इसमें 15 फीसद सामान्य वर्ग के आवेदकों के फार्म आए है। प्रभारी अतुल कृष्ण ने बताया कि फार्म खोलने से लेकर कंप्यूटर में दर्ज कराने को दो शिफ्ट में कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
कानपुर : दलित युवक की मौत पर बवाल, SO समेत 14 पुलिस कर्मी निलंबित
छुट्टी के दिन भी कार्यालय खोला जाएगा। अभी तक अनुसूचित जाति के पदों में सबसे ज्यादा फार्म आए हैं। पूरे फार्म खुले व फीड होने के बाद ही सही स्थिति का आंकलन होगा। वहीं अब फार्म लेने से मना कर दिया गया है।
रियल स्टंट मूड में अक्षय लोगों के बीच छोड़ गए 'रुस्तम' का जिक्र
उधर बेरोजगारों को अपने जाल में फंसाने के लिए दलाल भी बड़ी संख्या में सक्रिय हो गये हैं। यह दलाल अधिकारियों के कार्यालयों में चक्कर लगा रहे हैं। यह बेरोजगारों को सफाई कर्मी के पद पर नियुक्त कराने के लिए 50 हजार से एक लाख रुपया तक मांग रहे हैं।ï