Move to Jagran APP

इटावा : पांच घंटे हुई बारिश से अंडरब्रिज में फंसी बस व ट्रक, पीठ पर बैठाकर बाहर निकाले गए यात्री

यही हाल आगरा से बनारस जा रही एक निजी बस का हुआ। पानी में बस फंस गई और उसका इंजन बंद हो गया। 35 यात्रियों को मुश्किल से बाहर निकाला गया। दो घंटे बाद पुलिस ने क्रेन मंगाकर बसों को खिंचवाया और एक साइड में खड़ा कराया।

By Akash DwivediEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 11:22 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 02:06 PM (IST)
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस यात्रियों को पीठ पर बैठाकर बाहर निकाल लिया

इटावा, जेएनएन। रविवार देर शाम से शुरू हुई बारिश पांच घंटे तक लगातार होती रही, जिसके कारण कई जगह लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इटावा-मैनपुरी मार्ग पर मैनपुरी फाटक अंडरब्रिज पर आधी रात्रि के बाद कानपुर के फजलगंज डिपो की रोडवेज बस पानी में फंस गई, जिसके कारण बस में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर बस यात्रियों को पीठ पर बैठाकर बाहर निकाल लिया।

loksabha election banner

पानी में फंसी बस बंद हुआ इंजन : यही हाल आगरा से बनारस जा रही एक निजी बस का हुआ। पानी में बस फंस गई और उसका इंजन बंद हो गया। 35 यात्रियों को मुश्किल से बाहर निकाला गया। दो घंटे बाद पुलिस ने क्रेन मंगाकर बसों को खिंचवाया और एक साइड में खड़ा कराया। यहीं पर एक ट्रक भी फंस गया और एक टैंपो भी फंस गया, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

                                                     

आठ फीट तक भरा पानी : टेंपो को महिला सिपाहियों ने पानी में घुसकर बाहर निकाला। पानी आठ से दस फीट तक होने के कारण पुलिस ने दोनों तरफ यातायात रोक दिया था जो सुबह तक रुका रहा। सुबह नौ बजे पानी का लेबल कम हो गया था। पंप से पानी को निकाले जाने के बाद यातायात चालू हो गया। वहीं जलभराव के नजारे बारिश के कारण शहर के अन्य स्थानों पर भी देखने को मिले। जिला अस्पताल में पानी भर जाने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को रात में अस्पताल से बाहर आने में काफी दिक्कत हुई। एंबुलेंस भी अस्पताल में अंदर नहीं पहुंच पायी। प्रधान डाकघर में भी पानी भर जाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के लाइन पार क्षेत्र में भी रामनगर, विजय व फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में पानी भर गया। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.