Move to Jagran APP

दो साल पहले कानपुर आया था राजकुंद्रा का राजदार अरविंद, मध्य प्रदेश से बनवाया था पासपोर्ट

अश्लील फिल्मों के मामले में फंसे राज कुंद्रा का राजदार यश ठाकुर उर्फ अरविंद श्रीवास्तव दो साल पहले कानपुर आया था। मुंबई पुलिस को रामबाग स्थित निजी बैंक के मैनेजर से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 01:26 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 01:26 PM (IST)
दो साल पहले कानपुर आया था राजकुंद्रा का राजदार अरविंद, मध्य प्रदेश से बनवाया था पासपोर्ट
सामने आया राज कुंद्रा का कानपुर कनेक्शन।

कानपुर, जेएनएन। मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के प्रोडक्शन हाउस से जुड़ा अरविंद श्रीवास्तव काफी समय से कानपुर नहीं आया था। पिछली बार वह दो साल पहले शहर आया था। मुंबई पुलिस को उसके बारे में जानकारी रामबाग स्थित एक बैंक मैनेजर से पूछताछ में मिली थी। पुलिस ने उसके माता-पिता के केयर टेकर से भी पूछताछ की थी।

loksabha election banner

पोर्नोग्राफी मामले में फंसे मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का कानपुर कनेक्शन भी सामने आ गया है। राज कुंद्रा के प्रोडक्शन का संचालन करने वाला यश ठाकुर का जुड़ाव कानपुर से है। मुंबई पुलिस को शक है कि कानपुर का अरविंद श्रीवास्तव ही यश ठाकुर है, जिसकी जांच के सिलसिले में कानपुर आई मुंबई क्राइम ब्रांच टीम को कई अहम जानकारियां मिली हैं। अरविंद के पिता और पत्नी के खाते में रकम मंगाई जाती रही है, जिसकी जांच पुलिस ने की है।

खुद को सिंगापुर की एक कंपनी में कार्यरत अरविंद श्रीवास्तव के कनेक्शन को तलाशते हुए मुंबई पुलिस मार्च में कानपुर आई थी। तब रामबाग स्थित एक निजी बैंक में एक खाते के कुछ ट्रांजेक्शन को लेकर पुलिस को शंका थी। यहीं से पुलिस को पहली बार अरविंद श्रीवास्तव के बारे में पता चला था। बैंक मैनेजर ने पुलिस को बताया था कि अरविंद 2018 और 2019 में कानपुर आया था, तभी वह बैंक भी आया था। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को उसके घर की भी जानकारी हुई। पुलिस घर पहुंची तो पता चला कि श्याम नगर स्थित घर में सिर्फ उसके पिता नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव और मां प्रेमलता ही रहती हैं। हर्षिता पति अरविंद के साथ ही रहती है।

अरविंद ने अपने माता-पिता की देखरेख और घर के जरूरी कार्यों के लिए ओमप्रकाश तिवारी को केयर टेकर के रूप में रखा हुआ था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने उनसे भी पूछताछ की थी। मुंबई पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, अरविंद श्रीवास्तव का पासपोर्ट मध्य प्रदेश से बना हुआ है। यह पासपोर्ट 14 अगस्त 2018 को बना था। वहीं, मुंबई पुलिस ने उसके खिलाफ 22 फरवरी 2021 लुक आउट नोटिस जारी किया था।

यह भी पढ़ें :- राज कुंद्रा का प्रोडक्शन हाउस चला रहा था कानपुर का अरविंद, पत्नी व पिता के खातों में मंगाता था रकम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.