Move to Jagran APP

सेना में भर्ती होने का देख रहे थे सपना, काल बनकर आए वाहन ने छीन लीं सांसें

सुबह दौड़ लगाने के लिए निकले दो किशोरों की ओवरब्रिज पर हुए हादसे में गई जान।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 09:26 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 09:26 AM (IST)
सेना में भर्ती होने का देख रहे थे सपना, काल बनकर आए वाहन ने छीन लीं सांसें

इटावा, जेएनएन। शहर के पूर्वी रोड में नेशनल हाईवे पर सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगाने निकले दो किशोरों को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे ओवरब्रिज से नीचे जा गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

loksabha election banner

ओवरब्रिज से नीचे जा गिरे दोनों

थाना इकदिल के ग्राम अड्डा निहाल निवासी 16 वर्षीय अनमोल पुत्र रवि कुमार और 16 वर्षीय राज पुत्र संतोष यादव रोजाना अपने घर से नेशनल हाईवे पर सुबह मॉॄनग वॉक व दौड़ लगाने के लिए निकलते थे। रोज की भांति सोमवार सुबह पांच बजे भी दोनों एक साथ घर से निकले थे। वे ओवरब्रिज के ऊपर जैसे ही पहुंचे तभी पीछे से किसी अनियंत्रित वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछल कर ओवरब्रिज से नीचे एकता कॉलोनी वाली साइड में जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

देसरमऊ गांव के प्रधान कपिल देव ने बताया कि दोनों किशोर सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे थे और रोजाना दौड़ पर जाते थे। अनमोल के पिता टैक्सी चलाते हैं जबकि राज के पिता का होटल व्यवसाय का काम है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में गांव के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.