कन्नौज में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत का दर्ज हुआ मुकदमा, मुआवजे की गुहार
मृतक पवन कुमार के भाई संतोष कुमार ने आरोपित बस चालक पर आधी रात को मुकदमा दर्ज कराया। बस चालक का सुराग नहीं लगा। बस पुलिस कब्जे में हैं। शनिवार सुबह दोनों शव पुलिस ने पोस्टमार्टम भेजे। स्वजन ने मुआवजे की गुहार लगाई।
कन्नौज, जेएनएन। बस की टक्कर ने दो दोस्तों की जान ले ली। दोनों परिवार बिखर गए और स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने सांत्वना दी।स्वजन ने मुआवजा को लेकर गुहार लगाई। बस चालक का अभी तक सुराग नहीं लगा है।
कस्बे के रानी अवंतीबाई नगर निवासी 32 वर्षीय पवन यादव पुत्र यदुनाथ यादव व पड़ोस के 22 वर्षीय हरगोङ्क्षवद उर्फ ऋषि पुत्र स्व. टिल्लू दोनों दोस्त थे। कई वर्ष से एक साथ रहते थे। शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे तिर्वा-इंदरगढ़ के बीच स्थित कनौली पट्टी गांव के सामने हादसे के शिकार हो गए थे। दोनों स्कूटी पर सवार होकर इंदरगढ़ से तिर्वा की ओर आ रहे थे। तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने स्कूटी में टक्कर मारकर कुचल दिया था। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखे और करीब दो घंटे बाद दोनों की शिनाख्त हो सकी थी। रातभर मेडिकल कॉलेज में स्वजन रोते बिलखते रहे।
मृतक पवन कुमार के भाई संतोष कुमार ने आरोपित बस चालक पर आधी रात को मुकदमा दर्ज कराया। बस चालक का सुराग नहीं लगा। बस पुलिस कब्जे में हैं। शनिवार सुबह दोनों शव पुलिस ने पोस्टमार्टम भेजे। स्वजन ने मुआवजे की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर जल्द ही आरोपित बस चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। पीडि़तों को न्याय और मुआवजा दिलाया जाएगा।