विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर हादसा: क्या शराब का ठेका बना तीन मौतों का कारण? 20 मिनट से वहीं खड़ा था ट्रक 

Published: Mon, 13 Jul 2026 01:25 PM (IST)

कानपुर के महाराजपुर में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने हाईवे किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे ...और पढ़ें

शराब के ठेके के सामने खड़ा था ट्रक।

शराब के ठेके के सामने खड़ा था ट्रक।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। महाराजपुर के रूमा के पास सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक चालक ने शराब खरीदने के लिए गाड़ी को हाईवे किनारे रोका था। यह ट्रक घटना से लगभग 20 मिनट पहले ही सड़क किनारे शराब ठेके के ठीक सामने रुका था, जिसके बाद यह हादसा हो गया।

घटनास्थल के सामने एक कंपोजिट ठेका है, जहां एक ही परिसर में देशी, अंग्रेजी और बियर के तीन ठेके मौजूद हैं।

हादसे में तीन की मौत, कई घायल

इस सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले तीन मृतकों में नरेश मांझी का आठ वर्षीय बेटा दिलखुश, उनकी 15 वर्षीय बेटी नेहा और हरियाणा के सिरसा के रहने वाले बजरंग शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026-07-13 at 12.33.36 PM

हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का इलाज फिलहाल अस्पताल के सर्जरी विभाग में किया जा रहा है। बताया गया है कि सभी घायल व्यक्ति बिहार के गया और झारखंड के निवासी हैं। हादसे के वक्त स्कॉर्पियो को हिमांशु नाम का युवक चला रहा था और गाड़ी में उनके साथ एक और चालक भी मौजूद था।

हादसे में घायल लोगों के नाम-

  • अनीशा कुमारी पुत्री वकील, 10 वर्ष
  • हिमांशू पुत्र बजरंग, 21 वर्ष
  • केशर भारती पुत्र फेंकू (बिहार)
  • वकील यादव पुत्र लट्टू यादव (झारखण्ड)
  • स्नेहा- 7 वर्ष पुत्री नरेश मांझी
  • सावित्री देवी पत्नी नरेश मण्डल, 30 वर्ष (गया)
  • रिया- उम्र 2 वर्ष, पुत्री वकील यादव
  • कविता कुमारी पुत्री भुनेश्वर यादव
  • नरेश मांझी पुत्र लल्लन मांझी
  • दिलकुश कुमार पुत्र नरेश मण्डल

WhatsApp Image 2026-07-13 at 12.33.31 PM

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और कुछ ही मिनटों में वहां से रवाना हो गए।

मेडिकल कॉलेज पुल से एलएलआर अस्पताल तक लंबा जाम

मेडिकल कॉलेज पुल से लेकर अस्पताल तक लंबा जाम लगा है। यातायात को बहाल करने के लिए मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं है। वाहनों के जाम में एंबुलेंस से लेकर अन्य वाहन फंसे हुए हैं। तेज धूप के बीच में बाइक सवार भी जाम में परेशान है।

फजलगंज की तरफ से मरीज को एंबुलेंस पर ले जा रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज पुल पर भारी वाहनों के आवागमन से भी जाम लग रहा है। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन सुरेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज पुल पर चढ़ने से लेकर उतरने तक 20 मिनट लग गए हैं। मरीज परेशान हैं, उनको सांस की दिक्कत है, ऑक्सीजन लगा हुआ है।

WhatsApp Image 2026-07-13 at 12.33.37 PM

साथ में मौजूद तीमारदार उमेश कुमार ने कहा कि मेडिकल कॉलेज पुल पर वाहनों का जाम लगा आम बात है, लेकिन रोगियों की जिंदगी को देखते हुए सुगम यातायात की राह में वाहनों का जाम बड़ी बाधा है।

यह भी पढ़ें- खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत और चार घायल; कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा