विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत और चार घायल; कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा

Published: Mon, 13 Jul 2026 07:21 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 13 Jul 2026 03:44 PM (GMT+05:30)

कानपुर के महाराजपुर में रूमा के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हाईवे किनारे खड़े ...और पढ़ें

HighLights

  1. महाराजपुर के रूमा में भीषण सड़क हादसा।

  2. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराई।

  3. हादसे में तीन की मौके पर मौत, चार घायल।

संवाद सहयोगी, महाराजपुर (कानपुर)। महाराजपुर के रूमा के पास सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में गाड़ी सवार तीन की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

इस सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले तीन मृतकों में नरेश मांझी का आठ वर्षीय बेटा दिलखुश, उनकी 15 वर्षीय बेटी नेहा और हरियाणा के सिरसा के रहने वाले बजरंग शामिल हैं।

छह बजे के करीब हुआ हादसा

हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का इलाज फिलहाल अस्पताल के सर्जरी विभाग में किया जा रहा है। बताया गया है कि सभी घायल व्यक्ति बिहार के गया और झारखंड के निवासी हैं। हादसे के वक्त स्कॉर्पियो को हिमांशु नाम का युवक चला रहा था और गाड़ी में उनके साथ एक और चालक भी मौजूद था।

घायलों को एलएलआर अस्पताल किया रेफर

मेडिकल कॉलेज पुल से लेकर अस्पताल तक लंबा जाम लगा है। यातायात को बहाल करने के लिए मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं है। वाहनों के जाम में एंबुलेंस से लेकर अन्य वाहन फंसे हुए हैं। तेज धूप के बीच में बाइक सवार भी जाम में परेशान है। फजलगंज की तरफ से मरीज को एंबुलेंस पर ले जा रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज पुल पर भारी वाहनों के आवागमन से भी जाम लग रहा है। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन सुरेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज पुल पर चढ़ने से लेकर उतरने तक 20 मिनट लग गए हैं। मरीज परेशान हैं, उनको सांस की दिक्कत है, ऑक्सीजन लगा हुआ है।

kanpur small

स्कॉर्पियो सवार एक युवक, किशोर व किशोरी की मौत हो गई है। शवों को सीट काटकर बाहर निकाला गया। घटना के बाद ट्रक को लेकर चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में घायल लोगों के नाम-

  • अनीशा कुमारी पुत्री वकील, 10 वर्ष
  • हिमांशू पुत्र बजरंग, 21 वर्ष
  • केशर भारती पुत्र फेंकू (बिहार)
  • वकील यादव पुत्र लट्टू यादव (झारखण्ड)
  • स्नेहा- 7 वर्ष पुत्री नरेश मांझी
  • सावित्री देवी पत्नी नरेश मण्डल, 30 वर्ष (गया)
  • रिया- उम्र 2 वर्ष, पुत्री वकील यादव
  • कविता कुमारी पुत्री भुनेश्वर यादव
  • नरेश मांझी पुत्र लल्लन मांझी
  • दिलकुश कुमार पुत्र नरेश मण्डल