विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Train Cancelled: शताब्दी और श्रमशक्ति समेत कई ट्रेनें आज निरस्त, घर से निकलने से पहले देख लें यह लिस्ट

Published: Fri, 09 Oct 2026 03:26 PM (IST)

कानपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी और श्रमशक्ति एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें 10 अक्टूबर को रद्द ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 10 अक्टूबर को शताब्दी और श्रमशक्ति एक्सप्रेस रद्द

  2. नई दिल्ली स्टेशन पर भारी यातायात दबाव के कारण

  3. कानपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को होगी परेशानी

जागरण संवाददाता, कानपुर। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास 10 अक्टूबर को यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस और श्रमशक्ति एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। दिल्ली जाने और वहां से कानपुर आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास भारी यातायात जाम की आशंका है। इसके मद्देनजर कई ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही निरस्त किया गया है। कुछ ट्रेनों के निरस्त होने से उनकी वापसी सेवा भी प्रभावित होगी।

शताब्दी और श्रमशक्ति नहीं चलेंगी

ट्रेन नंबर 12033 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। इसके चलते वापसी में ट्रेन नंबर 12034 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन भी नहीं होगा। 12451 कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस नौ अक्टूबर को निरस्त रहने के कारण 10 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 20452 नई दिल्ली-सोगरिया एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी। वहीं 20451 सोगरिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को निरस्त रहने से गाड़ी संख्या 12452 नई दिल्ली-कानपुर एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित रहेगा।

प्रयागराज और लखनऊ रूट की ट्रेनें भी प्रभावित

कानपुर के यात्रियों के लिए चिंता की बात यह भी है कि दिल्ली से जुड़ी अन्य प्रमुख ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा। प्रयागराज-नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस नौ अक्टूबर को निरस्त रहेंगी। इनकी वापसी सेवाएं 10 अक्टूबर को नहीं चलेंगी। वहीं, नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस भी 10 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। इसकी लखनऊ-नई दिल्ली वापसी सेवा 11 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।