रामादेवी पुल पर तीन ट्रक आपस में टकराए, लखनऊ-कानपुर हाइवे पर डेढ़ घंटे जाम
जेके चौराहे के पास अगला टायर बस्र्ट होने से ट्रक में पीछे से टकरा गए दो और ट्रक।
कानपुर, जेएनएन। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर जाजमऊ से रामदेवी तक बने पुल पर बुधवार की सुबह तीन ट्रक आपस में टकरा गए। इससे पुल पर वाहनों की लंबी कतार लगने से भीषण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन से ट्रकों को किसी तरह हटवाया, करीब डेढ़ घंटे बाद यातयात बहाल हो सका। जाम लगने से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन सवार सबसे ज्यादा परेशान हुए।
रामादेवी पुल से मौरंग लदा एक ट्रक लखनऊ की ओर जा रहा था। जेके प्रथम चौराहे के पास अचानक से ट्रक का अगला टायर बस्र्ट हो गया। इससे पीछे चल रहे ट्रक ने आगे मौरंग लदे ट्रक में टक्कर मार दी। दोनों ट्रकों की भिड़ंत के बाद पीछे से आया एक और ट्रक भिड़ गया। हादसे में काई भी ट्रक सवार हताहत नहीं हुआ। लेकिन पुल पर आवागमन बंद हो गया और वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई।
धीरे धीरे भीषण जाम लगने से कतार मंगला विहार तक पहुंच गई। जाम से बचने को कई वाहन सवार सर्विस लेन से जाने लगे तो वहां भी जाम लग गया। करीब डेढ़ घण्टे तक यातायात बाधित रहा और लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन सवार परेशान हुए। चकेरी पुलिस ने ट्रक की मौरंग खाली करवाई, जिसके बाद क्रेन उसे खींच सकी। तीनो ट्रक हटवाये जाने के बाद यातायात बहाल हो सका।