Move to Jagran APP

कानपुर में बिजली संकट से मुश्किल में रहे आठ लाख लोग, पेड़ो की कटाई और फाल्ट बनी समस्या

कानपुर में तार टूटने फीडर ब्रेकडाउन होने पैनल में खराबी से बिजली का संकट बना हुआ है। शहर के 16 सबस्टेशनों से जुड़े लोग बिजली न आने से घंटों परेशान रहे। पेड़ों की कटाई और ब्रेकडाउन होने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Thu, 26 May 2022 07:42 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 07:42 PM (IST)
कानपुर में बिजली का संकट बना हुआ है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। कई स्थानों पर पेडो़ं की छटाई के दौरान शटडाउन से बिजली गुल रही। वहीं फीडर ब्रेकडाउन होने, पैनल में खराबी आने, नई लाइन बिछाने के दौरान भी बिजली संकट बना रहा। 16  सबस्टेशनों से जुड़े आठ लाख लोग प्रभावित रहे। 

loksabha election banner

एचटी लाइन टूटने से विकास नगर सबस्टेशन से जलसंस्थान फीडर की आपूर्ति सुबह 7.40 बजे से 9.20 बजे तक बंद रही। इनकमर में धमाका होने से म्योर मिल सबस्टेशन से  केन चेंबर,  म्योर मिल, मालरोड फीडर की बिजली सुबह 8.45 बजे से दोपहर 1.10 बजे तक गुल रही। पेड़ों की छटाई के लिए यूपी स्टाक एक्सचेंज फीडर की  बिजली आपूर्ति सुबह 10.25 बजे से दोपहर 12.25 बेज तक बंद रही। पेड़ों की छटाई के लिए  दालमंडी फीडर की आपूर्ति सुबह 10.35 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रही। फाल्ट की वजह से दालमंडी फीडर ब्रेकडाउन होने से दोपहर 2.10 बजे से शाम 4.20 बजे तक इससे जुड़े क्षेत्रों में बिजली संकट बना रहा। नई लाइन बिछाने के लिए आरपीएच ओल्ड सबस्टेशन के ग्वालटोली फीडर की बिजली सुबह 9.40 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक बंद रही। ट्राली में खराबी आने से विद्युत कालोनी सबस्टेशन के न्यू बर्रा-2 फीडर की आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक बंद रही।

फाल्ट की वजह से छतमरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 3.25 बजे से शाम 5.50 बजे तक बिजली  गुल रही। नया फीडर चालू करने के लिए सुजातगंज सबस्टेशन से हरिहरधाम, निहुरा गांव, पावर लूम फीडर का शटडाउन सुबह 10.20 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक लिया गया। नवीन नगर सबस्टेशन के पांडु नगर फीडरी की बिजली दोपहर 3.45 बजे से बंद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.