मोतीझील में लगी विवेकानंद प्रतिमा स्थल की दरकने लगीं सीढि़यां
कारगिल पार्क मोतीझील में लगी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थल पर बनी सीढि़यां दरकने लगी हैं।
जागरण संवाददाता, कानपुर : कारगिल पार्क मोतीझील में लगी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थल पर बनीं सीढि़यां धंसने लगीं हैं। पिलर में भी दरार देखे जा सकते हैं। वहां लगे पत्थर उखड़ रहे हैं। अगर समय रहते अधिकारियों ने इसपर ध्यान नहीं दिया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कोरोना संकट के चलते मार्च 2020 से यह पार्क जनता के लिए बंद है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद प्रतिमा स्थल पर पुन: भीड़ बढ़ने की उम्मीद है जिससे सीढि़यों व पिलर के दरकने की रफ्तार के तेज होने का खतरा बढ़ गया है।
------------
मौके पर जाकर प्रतिमा स्थल का निरीक्षण करूंगी। अधिकारियों को पिलर के दरकने व सीढि़यों के धंसने की जानकारी अब तक न होने की जांच कराई जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
- प्रमिला पांडेय महापौर
-------------
प्रतिमा की खास बात
- कारगिल पार्क में 1100 वर्ग मीटर मे विवेकानंद स्मारक बनाया गया है
- करीब तीन करोड़ रुपये का खर्च आया है।
- राजस्थान के धौलपुर का पत्थर लगाया गया।
- प्रतिमा की ऊंचाई 16 फीट और भार 11 क्विटल है।
लीकेज मरम्मत के बाद नहीं बनाई सड़क
जासं, कानपुर : बर्रा सात में लीकेज मरम्मत के बाद सड़क नहीं बनने की वजह से यहां बहुत धूल उड़ रही है। इसी सड़क के किनारे दो अस्पताल भी हैं, जहां मरीजों को धूल से परेशानी हो रही है। इसके साथ ही गुजैनी से बर्रा सात हाईवे से दो पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। जलकल के अधिशासी अभियंता कुमार गौरव ने बताया कि बजट खत्म होने की वजह से सड़क नहीं बन पा रही है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।