Move to Jagran APP

योजनाओं का लाभ पहुंचा जनता को भाजपा से जोड़ें

सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ जनता तक पहुंचा कर लोगों को भाजपा से जोड़ने की अपील की गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 02:01 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 02:01 AM (IST)
योजनाओं का लाभ पहुंचा जनता को भाजपा से जोड़ें
योजनाओं का लाभ पहुंचा जनता को भाजपा से जोड़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर : सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ जनता तक पहुंचा कर लोगों को पार्टी से जोड़ें। यह बात गुरुवार को भाजपा दक्षिण और ग्रामीण जिला की कार्यसमिति में कही गई। इसके साथ ही मतदाता सूची को ठीक कर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जुड़वाएं।

loksabha election banner

दामोदर नगर स्थित एक होटल में आयोजित दक्षिण जिला कार्यसमिति में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों से कहा कि वे 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि कर्मठ कार्यकर्ताओं को ही मोर्चा, प्रकोष्ठों में स्थान मिलेगा। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची संवर्धन पर विशेष फोकस है। जिलाध्यक्ष डा. वीना आर्या ने कहा कि अगले चुनाव में भी भाजपा जीतेगी। कार्यसमिति में महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक महेश त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री, प्रबोध मिश्रा, शिवराम सिंह, राधेश्याम पांडेय, विनोद शुक्ला, रामदेव शुक्ला, मनीष त्रिपाठी रहे। चौबेपुर में ग्रामीण जिले की कार्यसमिति की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता लक्ष्य 2022 के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों। जिला प्रभारी राम नरेश तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लक्ष्य बनाकर जुटना होगा। प्रत्येक गांव से सक्रिय कार्यकर्ता व उनके तीन सहयोगी बनाने हैं जिन्हे मतदाता सूची के सत्यापन की जिम्मेदारी दी जानी हैं। जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला ने कहा कि 26 से 31 जुलाई तक संगठन की क्षेत्रीय स्तर पर बैठक कर लें। 15 अगस्त से बूथ सत्यापन का कार्य शुरू होना है। संचालन राजेंद्र कटियार ने किया। क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी ने कहा कि प्रत्येक गांव में महिला पदाधिकारी बनाने के लिए पंचायत स्तर पर बैठकें होनी हैं। बिल्हौर, विठूर व घाटमपुर विधानसभा में महिला पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। प्रत्येक गांव से पांच महिला सदस्य बनाने हैं जिनको बूथ की मजबूत करने के लिए तैयार किया जाना हैं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरूण, क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप, मोहित शुक्ला, एमपी सलोनिया, अमिताभ त्रिपाठी, तनु पांडेय, निशांत शुक्ला रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.