हाईवे पर टेंपो पलटी, आठ घायल
जागरण संवाददाता, कानपुर : चकेरी में हाईवे पर उल्टी दिशा में आ रहे एक टेंपों को ट्रक ने टक्कर मार दी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Dec 2017 08:40 PM (IST)Updated: Sat, 09 Dec 2017 08:40 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कानपुर : चकेरी में हाईवे पर उल्टी दिशा में आ रहे एक टेंपों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे 8 लोग घायल हो गए।
शुक्रवार रात रामादेवी चौराहे पर नौबस्ता की ओर से उल्टी दिशा में टेपों आ रहा था। हाईवे पर ट्रक की टक्कर से टेंपो पलट गया। इसमें सवार इससे सफीपुर प्रथम निवासी विकास चौहान, पत्नी सुधा, बेटे यश, बंगाली कालोनी के जितेंद्र, मुनेंद्र, समीर व दो अन्य घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद टेंपो चालक भाग निकला। टेंपो पलटने से बीच सड़क जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से टेंपो को हटाकर थाने पहुंचाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। चकेरी इंस्पेक्टर ने कहा कि टेंपो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें