Kanpur : जर्जर भवन तोड़ने के दौरान गिरा, टेंपो चालक की दबकर मौत, दो साथी गंभीर, 80 वर्ष पहले बना था मकान
कानपुर के जूही गढ़ा में करीब 80 वर्ष पहने बना मकान जर्जर हो गया। इस पर मजदूर के साथ टेंपो चालक मकान गिराने के लिए गया था। मकान तोड़ने के दौरान जर्जर भवन गिरान से टेंपो चालक उसमें दब गया। जिसमें उसकी मौत हो गई।
कानपुर, जागरण संवाददाता। जूही गढ़ा में जर्जर मकान की छत ढहने से टेंपो चालक 24 वर्षीय विशाल उर्फ बटोला की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा देख आसपास के लोग पहुंचे और कंट्रोल रूम पर सूचना देकर मबले में दबे लोगों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को पुलिस ने एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया।
जूही गढ़ा निवासी हसंराज का मकान काफी समय से जर्जर और गिराऊ था। जिसकी वजह से उनके परिवार ने पहले ही मकान खाली कर कुछ दूरी पर दूसरे मकान में रहने लगे थे। सोमवार को हंसराज ने महताब अली उर्फ मन्नी और रिंकू गौतम से मकान तोड़ने के लिए कहा था।
उनके बीच मकान तोड़ने के लिए रुपयों की बात भी हुई थी। दोनों ने अपने तीसरे साथी किदवई नगर के संतरविदास नगर निवासी लोडर चालक विशाल को भी मकान तोड़ने के लिए बुला दिया। शाम को तीनों मकान तोड़कर रहे थे। तभी छह ढह गई और भरभराकर तीनों पर गिर गई। मलबे में दबने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों की मदद से उन्हें मलबे से निकालकर एलएलआर अस्पताल ले जाया गया, जहां विशाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दोनों का इलाज चल रहा है।
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य लाभ होने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।