विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर जिला अस्पताल की जांच में दो वर्षीय मासूम को निकला स्वाइन फ्लू, कानपुर रेफर

Published: Fri, 11 Sep 2026 02:48 PM (GMT+05:30)

हमीरपुर में दो वर्षीय मासूम को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जिसे सांस लेने में परेशानी के चलते कानपुर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हमीरपुर में दो वर्षीय मासूम को स्वाइन फ्लू हुआ

  2. सांस लेने में दिक्कत के कारण बच्चे को कानपुर रेफर किया

  3. स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों पर अलर्ट हुआ

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। बीते दिनों जहां एक मासूम की कानपुर रीजेंसी में जांच के दौरान स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। वहीं शुक्रवार को जिला अस्पताल में हुई जांच के दौरान थाना बिवांर के एक गांव निवासी दो वर्षीय मासूम बच्चे को स्वाइन फ्लू निकला है। जिसे सांस लेने में अधिक परेशानी हो रही थी। जिसके चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया है। लगातार स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों से लोगों में हलचल मची हुई है।

थाना बिवांर के गांव निवासी के दो वर्षीय बेटे की बीते कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। जिसके कारण स्वजन उसे शुक्रवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसकी स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई। जिसमें बेटे को स्वााइन फ्लू होने की पुष्टि हुई।

बच्चे का इलाज जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. आशुतोष निरंजन के द्वारा किया जा रहा था। बच्चे को सांस लेने में अधिक दिक्कत होने के कारण उसे तत्काल कानपुर रेफर कर दिया गया है। लगातार स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

गुरुवार को जिला अस्पताल में पांच लोगों की स्वाइन फ्लू की जांच की गई थी। जिसमें से कोई भी पाजिटिव नहीं पाया गया था। वहीं शुक्रवार को हुई जांच में दो वर्षीय मासूम को स्वाइन फ्लू निकला है।

इस संबंध में सीएमओ डा.अलका शुक्ला ने बताया कि गांव निवासी दो वर्षीय बच्चे को जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिसे कानपुर रेफर किया गया है। स्वाइन फ्लू को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है।