यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Swarna Shatabdi Express: दिल्ली से देरी से चली स्वर्ण शताब्दी ने कानपुर पहुंचने से पहले दिया धोखा, इंजन में आई खराबी
Swarna Shatabdi Express - नई दिल्ली से ही देरी से चली लखनऊ जंक्शन स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन खराब होने ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। नई दिल्ली से ही देरी से चली लखनऊ जंक्शन स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन खराब होने से ट्रेन को पनकी स्टेशन पर पौन घंटा रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
मंगलवार को स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से ही लगभग 20 मिनट देरी से चली। इसके बाद इटावा आते-आते ट्रेन ने काफी समय बराबर कर लिया। फफूंद से आगे बढ़ने के बाद इंजन में कुछ खराबी आई। पनकी स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर खामी के कारण रोकनी पड़ी।
बाद में तकनीकी कर्मियों ने देखा तो पता चला कि ओएचई से विद्युत आपूर्ति में कुछ समस्या है। उसे ठीक कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, विद्युत आपूर्ति डिवाइस में खामी थी, जिसे ठीक कर ट्रेन को आगे भेजा गया।
दीपावली को नहीं चलेगी तेजस एक्सप्रेस
निजी क्षेत्र की ट्रेन संख्या 82501/82502 तेज एक्सप्रेस दीपावली के दिन नहीं चलेगी। वाया कानपुर चलने वाली इस ट्रेन को आइआरसीटीसी 12 नवंबर दीपावली के दिन की जगह 14 नवंबर को चलाएगा। वैसे, मंगलवार को ये ट्रेन नहीं चलती है। त्योहार के कारण उस समय यात्रियों की भीड़ अधिक रहने से ट्रेन चलने पर फायदा मिलेगा।
