Move to Jagran APP

Govind Nagar bypoll : मैथानी को 23 राउंड तो करिश्मा को सिर्फ 3 में मिली बढ़त, जानिए किस प्रत्याशी को कितने मिले वोट

पहले राउंड में ही एक हजार वोटों से आगे हो गए थे भाजपा प्रत्याशी सिर्फ 11 12 व 16वें राउंड में पिछड़े।

By AbhishekEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 10:45 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 10:45 AM (IST)
Govind Nagar bypoll : मैथानी को 23 राउंड तो करिश्मा को सिर्फ 3 में मिली बढ़त, जानिए किस प्रत्याशी को कितने मिले वोट
Govind Nagar bypoll : मैथानी को 23 राउंड तो करिश्मा को सिर्फ 3 में मिली बढ़त, जानिए किस प्रत्याशी को कितने मिले वोट

कानपुर, जेएनएन। नौबस्ता गल्ला मंडी के बाहर सुबह से ही डटे भाजपा कार्यकर्ता पहले चरण के नतीजों का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही पता चला कि सुरेंद्र मैथानी एक हजार मतों से आगे हैं। उनके चेहरों पर हंसी खिल उठी। उसके बाद तो चक्र दर चक्र मैथानी की जीत का अंतर बढ़ता रहा। प्रमाणपत्र लेकर वे जैसे ही निकले, कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों से लाद दिया और जश्न का सिलसिला शुरू हो गया।

loksabha election banner

पहले ही राउंड में करीब हजार मतों की बढ़त बनाने वाले भाजपा प्रत्याशी दसवें राउंड तक कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर से नौ हजार वोट से आगे निकल चुके थे, लेकिन करिश्मा को 11 वें राउंड में भाजपा से 722 और 12 राउंड में 154 वोट अधिक मिले। फिर भी भाजपा की बढ़त नौ हजार के नीचे नहीं आई। 15वें राउंड में मैथानी की बढ़त 11 हजार थी। 16वें राउंड में एक बार फिर करिश्मा को उनसे 143 मत अधिक मिले, लेकिन यह मामूली बढ़त भाजपा प्रत्याशी को चिंता में भी नहीं डाल पाई क्योंकि तब तक की जीत लगभग तय हो चुकी थी। सपा प्रत्याशी सम्राट विकास हर राउंड में तीसरे स्थान पर रहे। बस सातवें और आठवें राउंड में उन्हें करिश्मा से कुछ अधिक मत हासिल हो गए थे, लेकिन वे कहीं भी मुख्य लड़ाई में नहीं आए। जीत का ऐलान होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर दीपावली मनाई तो रंग गुलाल खेलकर होली भी मना ली। जमकर ढोल नगाड़े बचे और कार्यकर्ता खूब नाचे भी। शहर में जगह-जगह मिठाइयां बांटकर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।

2017 से भाजपा ने गंवाए 51792 वोट

भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी को इस चुनाव में 60237 वोट मिले। जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी को 112029 मत मिले थे। इस तरह भाजपा को 51792 मतों का नुकसान हुआ है। हालांकि इसके पीछे बेहद कम मतदान होने को बड़ी वजह माना जा रहा है।

कांग्रेस पिछले चुनाव से रही बेहतर

कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर भले ही शहर के लिए नया चेहरा रही हों, लेकिन उन्होंने 2017 के चुनाव से बेहतर प्रदर्शन किया। 2017 में कांग्रेस प्रत्याशी अंबुज शुक्ला को सपा के समर्थन के बावजूद 40520 मत मिले थे। इस बार बेहद कम मतदान होने के बावजूद कांग्रेस को अकेले दम पर 38993 वोट मिले।

प्रमाणपत्र लेते ही पहुंचे संघ कार्यालय

भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी जीत का प्रमाणपत्र लेने के बाद सीधे संघ कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों श्रीराम और रामाशीष से मुलाकात की। श्रीराम ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

प्रत्याशियों को मिले वोट

प्रत्याशी                 पार्टी                     वोट

सुरेंद्र मैथानी          भाजपा                   60237

करिश्मा ठाकुर     कांग्रेस                    38993

डीपी तिवारी          बसपा                      5434

सम्राट विकास        सपा                      11915

योगेंद्र अग्निहोत्री  सभीजन पार्टी                  315

राकेश त्रिपाठी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी   400

डॉ.वीएन पाल    राष्ट्रीय समाज पक्ष             259

सुरेंद्र कटियार   जन आधार पार्टी               174

देवेंद्र सिंह              निर्दलीय                   1524


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.