विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Viral Video: संकट की घड़ी में चौकी के अंदर सपना चौधरी के गाने पर...हुआ डांस, दारोगा लाइन हाजिर

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Mon, 04 May 2020 04:29 PM (IST)

वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी ने कहा जनपद पुलिस की छवि धूमिल हुई है।

Viral Video: संकट की घड़ी में चौकी के अंदर सपना चौधरी के गाने पर...हुआ डांस, दारोगा लाइन हाजिर
Viral Video: संकट की घड़ी में चौकी के अंदर सपना चौधरी के गाने पर...हुआ डांस, दारोगा लाइन हाजिर

इटावा, जेएनएन। देश में कोरोना के संकट की घड़ी में पुलिस, डॉक्टर समेत अन्य कर्मी मोर्चा ले रहे हैं, ऐसे समय में इटावा की चौकी में दारोगा को सपना चौधरी के गाने पर डांस का मजा लेना भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से दारोगा को संस्पेंड कर दिया है। सोशल मीडियो पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

चौकी के अंदर युवक से कराया डांस

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के पसंदीदा तेरी आंख्या का यो काजल...गीत पर युवक को डांस कराना नया शहर चौकी इंचार्ज को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो में एक युवक सपना चौधरी के गाने पर जमकर डांस कर रहा है और दारोगा विश्वनाथ मिश्र उसका उत्साह बढ़ाते हुए मजे कर रहे हैं। चार-पांच दिन पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने भर्त्सना शुरू कर दी। लोगों ने कहा कोरोना संकट की घड़ी में एक ओर पूरा पुलिस महकमा दिन रात ड्यूटी कर रहा है और चौकी इंचार्ज डांस करा रहे हैं। बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान घूम रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया था और उसके बाद उससे चौकी में डांस कराया गया।

वायरल वीडियो को एसपी ने लिया संज्ञान

वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी आकाश तोमर ने मामला संज्ञान में लिया। प्रकरण की जांच कराने के बाद दोषी दारोगा विश्वनाथ मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ने कहा कि चौकी में युवक को लाकर डांस कराना अनुशासनहीनता है। इससे जनपद पुलिस की छवि धूमिल हुई है, चौकी इंचार्ज को पुलिस लाइन भेजा गया है। मामले की जांच सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय को सौंपी गई है।