Move to Jagran APP

पदाधिकारियों को मिलने वाला है संगठन की सेवा का इनाम, भाजपा नेताओं ने लखनऊ का चक्कर लगाना किया शुरू

विधानसभा चुनाव में टिकट के मजबूत दावेदार रहने के बावजूद पूरी मेहनत से जीत दिलाने वाले पदाधिकारियों को संगठन की सेवा का इनाम मिलने वाला है। इसके लिए भाजपा नेताओं ने लखनऊ के चक्कर लगाना शुरू कर दिया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 09:59 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 09:59 AM (IST)
पदाधिकारियों को मिलने वाला है संगठन की सेवा का इनाम, भाजपा नेताओं ने लखनऊ का चक्कर लगाना किया शुरू
पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों को मिलेंगे सरकारी बोर्ड व अयोग में जगह।

कानपुर, जागरगण संवाददाता। प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब विधानसभा चुनाव में टिकट के मजबूत दावेदार रहे पदाधिकारियों को उनकी सेवा का इनाम देने जा रही है। इन्हें सरकारी विभाग, आयोग, बोर्ड में जगह दी जाएगी। जुलाई में इसकी घोषणा हो जाएगी। इनके साथ ही पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों को भी इनमें जगह दी जाएगी। इसके अलावा आने वाले कुछ माह में उन्हें निकाय चुनाव में प्रत्याशी भी बनाया जाएगा।

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता के चलते भाजपा ने फिर जीत हासिल की है। दोबारा सरकार बनने के बाद अब पार्टी अपने कर्मठ लोगों को किसी ना किसी तरीके से उनकी मेहनत का इनाम देने जा रही है। इसमें सबसे पहले उन लोगों को शामिल किया जाएगा जो चुनाव में हारे हैं। इसके बाद वे लोग रहेंगे जो टिकट के मजबूत दावेदार थे लेकिन किसी तरह उन्हें समझाबुझा कर पीछे किया गया और पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव में लगाया गया। इतना ही नहीं जिलों व मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी उनकी मेहनत के हिसाब से अलग-अलग सरकारी विभागों की समितियों में शामिल किया जाएगा। इसमें जेल विजिटर, सहायक शासकीय अधिवक्ता, व्यापार से जुड़ी कमेटियों में शामिल किए जाएंगे।

पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक इसके संबंध में प्रदेश कार्यालय में बैठे पदाधिकारी सीधे वहीं से नामों का चयन कर रहे हैं। हालांकि जब से यह बात सामने आई है कि सरकारी विभागों, आयोग और बोर्ड में समायोजन होने वाला है, नेताओं ने लखनऊ के चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.