विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सब कुछ पा लिया, लेकिन मुझे खो दिया', माता-पिता के ईसाई बनने से आहत बेटे ने छोड़ा घर; पत्र में बयां क‍िया दर्द

Published: Fri, 20 Dec 2024 08:37 AM (IST)

कानपुर में माता-पिता के ईसाई धर्म अपना लेने से आहत 17 साल के एक किशोर ने घर छोड़ दिया। पांच ...और पढ़ें

17 साल के किशोर ने पत्र ल‍िखकर छोड़ा घर।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
17 साल के किशोर ने पत्र ल‍िखकर छोड़ा घर।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, कानपुर। माता-पिता के ईसाई धर्म अपना लेने से आहत 17 साल के एक किशोर ने घर छोड़ दिया। पांच दिनों पहले हुई इस घटना की जानकारी तब हुई जब परिवार ने तीन दिन पहले किशोर के लापता होने पर अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कराया और जांच पड़ताल के दौरान घर से एक पत्र पुलिस को मिला। पुलिस अब किशोर की तलाश कर रही है। मतांतरण को लेकर माता-पिता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन मोहल्ले में चर्चा है कि परिवार ने करीब तीन महीने पहले ईसाई धर्म अपना लिया था।

एसीपी पनकी शिखर ने बताया कि किशोर के घर से जो पत्र मिला है उसमें किसी धर्म का जिक्र नहीं है, लेकिन थाना पुलिस ने जो जांच की है उसमें बताया गया है कि किशोर के माता-पिता ने ईसाई धर्म अपना लिया है।भौंती कस्बे में रहने वाला यह परिवार मूलरूप से जौनपुर के मड़ियावा क्षेत्र का रहने वाला है।

सुबह चार बजे अचानक कहीं चला गया बेटा

परिवार के मुखिया ठेले पर कपड़ा बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा 17 साल और 13 साल उम्र के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 11वीं कक्षा का छात्र है। परिवार किराए के मकान में रहता है। बड़ा बेटा 14 दिसंबर को सुबह चार बजे स्कूल का खाली बैग और जैकेट लेकर कहीं चला गया। 16 दिसंबर को मां की तहरीर पर छात्र के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन परिवर की ओर से कोई मदद नहीं मिली।

'आपने धर्म बदलकर सबकुछ पा ल‍िया, मुझे खो द‍िया'

इसी बीच गुरुवार को एक पत्र पुलिस के संज्ञान में आया। पत्र में किशोर ने लिखा है कि मम्मी पापा मुझे माफ कर देना। मैं इस धर्म में नहीं रह सकता। मुझे इस धर्म में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता, इसलिए मैं घर छोड़कर जा रहा हूं। अपने धर्म बदलकर सब कुछ पा लिया, मगर मुझे खो दिया।