Unnao Victim Accident Case : प्रदेश के इस राज्यमंत्री के दामाद का भी नाम, कुलदीप के हैं करीबी Fatehpur News
अब राज्यमंत्री के दामाद के मुद्दे को लेकर विपक्षी भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
फतेहपुर, जेएनएन। माखी दुष्कर्म कांड में पीडि़ता की कार में ट्रक की टक्कर मारने की घटना की साजिश में आरोपित विधायक कुलदीप सेंगर के साथ जनपद की हुसैनगंज से विधायक एवं राज्यमंत्री के दामाद का नाम सामने आने के बाद विपक्षियों को एक और मुद्दा मिल गया है। कांग्रेसियों ने इस मामले में भाजपा सरकार को घेरने तक की तैयारी शुरू कर दी है। मंत्री के दामाद आरोपित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के बेहद करीबी रहे हैं।
फतेहपुर जिले के हुसेनगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक रणवेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री हैं। उनके दामाद नवाबगंज ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह का नाम माखी दुष्कर्म कांड की पीडि़ता की कार का रायबरेली में हुए हादसे को लेकर दर्ज मुकदमे में शामिल है। मंत्री के दामाद का नाम सामने आने के बाद सियासी विरोधियों को मुद्दा मिल गया है। अरुण ङ्क्षसह के नाम आने पर मंत्री और आरोपित विधायक कुलदीप सेंगर के साथ जुड़ाव की कडिय़ां तलाशी जाने लगी हैं। वहीं कृषि राज्यमंत्री का कहना है कि अरुण ङ्क्षसह उनके दामाद हैं, यह तो काई अपराध नहीं है। सामाजिक रिश्तों में कोई किसी का दामाद, भतीजा और भाई हो सकता है। जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं, जो भी सही होगा वह सामने आएगा।
जानिए क्या कहना है विपक्षियों का
- पूरा प्रकरण हाई प्रोफाइल है, इसमें कृषि राज्यमंत्री के दामाद पर एफआइआर दर्ज होने से कोई आश्चर्य नहीं है। कहीं न कहीं कोई जुड़ाव जरूर है, आने वाले समय में सड़क पर उतरकर भाजपा सरकार की कलई खोली जाएगी। -अखिलेश पांडेय, फतेहपुर जिलाध्यक्ष कांग्रेस
- भाजपा की कथनी करनी का अंतर अब साफ होने लगा है। मंत्रियों और विधायकों पर दाग लगने शुरू हो गए हैं। प्रकरण की पारदर्शी ढंग से जांच होनी चाहिए और दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। -सुरेंद्र सिंह, फतेहपुर जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी
- उन्नाव की दुष्कर्म पीडि़ता के साथ बहुत ही अन्याय हुआ है। विधायक से मंत्रियों का जुड़ाव भी सामने आने लगा। मामले की जांच में लीपापोती न की जाए, इसके लिए पार्टी आवाज उठाएगी। -अभिषेक प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप