शर्मनाक! बुजुर्ग पिता को लाठी-फावड़े से पीटा, सड़क पर बेरहमी से घसीटा; आरोपी बेटा BSF और बहू UP Police में सिपाही
महाराजपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ बीएसएफ जवान बेटे और यूपी पुलिस में सिपाही बहू ने जमीन ...और पढ़ें

पिता को पीटता बेटा और बहू। वीडियो ग्रैब
HighLights
महाराजपुर में बुजुर्ग पिता को बेटे-बहू ने बेरहमी से पीटा।
जमीन विवाद में लाठी-फावड़े से हमला कर सड़क पर घसीटा।
आरोपी बेटा बीएसएफ, बहू यूपी पुलिस में सिपाही।
संवाद सहयोगी, महाराजपुर (कानपुर)। कानपुर में हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। एक बुजुर्ग पिता को उनके ही बीएसएफ जवान बेटे और यूपी पुलिस में सिपाही बहू ने बेरहमी से सड़क पर घसीटा। बुजुर्ग को लाठी-फावड़े से मारने और सड़क पर घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
महाराजपुर में रिश्तों की मर्यादा को तार - तार करता बुजुर्ग की पिटाई का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हुआ है। वृद्ध पिता से जबरन जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करने का दबाव बनाने व न मानने पर बेटे - बहू ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। बीच हाईवे बुजुर्ग पर लाठी बरसाई। इससे भी मन न भरा तो फावड़े से पीटा, सड़क पर उठाकर पटक दिया और उसके बाद पैर पकड़कर काफी दूर तक सड़क पर बेटा घसीटता रहा। प्रचलित वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपित बेटे के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। कार्रवाई के डर से बेटा घर से फरार हो गया है।
महाराजपुर निवासी लगभग 70 वर्षीय वृद्ध किसान के तीन बेटे हैं। किसान का आरोप है कि बेटे जमीन की रजिस्ट्री बहुओं के नाम कराने का दबाव बनाते हैं। दो दिन पहले बीएसएफ में सिपाही के पद पर कार्यरत बेटे व पुलिस में सिपाही बहू जमीन नाम कराने को लेकर झगड़ा करने लगे।मना करने पर जमकर पीटा। वो बचाव में घर से बाहर हाईवे की तरफ भागे तो बेटे ने पकड़ लिया।
लाठी बरसाई , पटक दिया और सड़क पर घसीटा। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित कर दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपित बेटे के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया तहरीर नहीं मिली है। मारपीट का प्रचलित वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई की गई है।
