Move to Jagran APP

परिवर्तन यात्रा लेकर कानपुर देहात पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, जनता से किया तीन सौ यूनिट फ्री बिजली देने का वादा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सामाजिक परिवर्तन यात्रा जिले-जिले घूम रही है। सोमवार को परिवर्तन यात्रा कानपुर देहात पहुंची। इसदौरान अहरौली शेख पुखरायां में आयोजित एक जनसभा में शिवपाल यादव सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने जनता के बीच सरकार की कई खामियों को गिनाया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 09:21 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 09:21 PM (IST)
पुखरायां में आयोजित सभा में मंच पर प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव।

कानपुर देहात, जेएनएन। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश की जनता बुरी तरह परेशान है। बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। सरकारी अधिकारी मनमानी कर रहें हैं। प्रदेश सरकार अपना इकबाल खो चुकी है। आगामी चुनाव में जनता भाजपा सरकार की गलत नीतियों का जवाब देगी। सपा से गठबंधन की बात चल रही जानकारी दी जाएगी। यह बात प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सामाजिक परिवर्तन यात्रा शुरु करने से पूर्व अहरौली शेख पुखरायां में आयोजित एक जनसभा में कही। 

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने का झूठा वादा कर रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में खाद व बीजों के दाम बढ़े है। संसद में किसान विरोधी कानून पारित किए गए है। किसानों के विरोध के बावजूद भी किसान विरोधी बिल वापस नहीं किए जा रहे हैं। रेल विभाग, टेलीफोन,एयरपोर्ट जैसे मुनाफा कमाने वाले विभागों का निजीकरण किया जा रहा है, जिससे पूंजीपतियों की आमदनी चालीस गुना से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि सत्ता की चाबी प्रसपा के पास है। इस बार के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता का परिवर्तन अवश्य होगा और प्रसपा के सहयोग के बिना कोई भी दल सरकार नहीं बना सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रसपा की सरकार बनने पर सभी उपभोक्ताओं को तीन सौ यूनिट तक फ्री बिजली, प्रत्येक परिवार के एक नौजवान को सरकार नौकरी दी जाएगी। नौकरी न मिलने वाले युवा को स्नातक उत्तीर्ण होने के बाद रोजगार स्थापित करने के लिए पांच लाख रुपये तक की सरकारी मदद दी जाएगी। जनसभा के बाद प्रसपा अध्यक्ष सामाजिक परिवर्तन रथ में बैठकर जालौन जनपद की ओर

रवाना हो गए। इसके पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए समाजवादी पार्टी व अन्य समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन करने के लिए बातचीत चल रही है। बड़े भाई मुलायम सिंह यादव का पूरा समर्थन व आशीर्वाद उनके साथ है। सपा से गठबंधन होने के बाद सभी को जानकारी दी जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक शिव कुमार बेरिया, वेदव्यास निराला भी मौजूद रहे। इसके पहले प्रसपा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, हाजी अकील खां, बैकुण्ठ यादव, उदयचन्द्र यादव आदि ने मंच पर प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को फूल माला व चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें तलवार भेंटकर सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.