विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाइन सिटी प्रकरण: जसीम को रिमांड पर लेकर 10 घंटे तक पूछताछ, जांच एजेंसियों के हांथ खाली, दोबारा भेजा जेल

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Sat, 13 Nov 2021 03:57 PM (IST)

कानपुर प्रयागराज बनारस और लखनऊ की ईओडब्ल्यू टीमों ने संपत्तियों के बारे में जानकारियां ली हैं। हलांकि जसीम से कोई ...और पढ़ें

जसीम को रिमांड पर लेकर जांच एजेंसियों ने 10 घंटे तक की पूछताछ। प्रतीकात्मक फोटो।
जसीम को रिमांड पर लेकर जांच एजेंसियों ने 10 घंटे तक की पूछताछ। प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जागरण संवाददाता। हजारों करोड़ रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कंपनी शाइन सिटी के एडिशनल डायरेक्टर मोहम्मद जसीम खान को शुक्रवार रिमांड पर लेकर 10 घंटे तक लंबी पूछताछ हुई। जांच एजेंसियों ने उससे कंपनी और उसकी स्वयं की संपत्तियों के बारे में जानकारियां लीं। हालांकि, कोई भी नई जानकारी आरोपित से हासिल करने में एजेंसियां नाकाम रहीं।

रियल एस्टेट कंपनी शाइन सिटी के एडिशनल डायरेक्टर व प्रयागराज के नैनी स्थित शाहजी का पूरा गांव निवासी मोहम्मद जसीम खान को दीपावली से पहले प्रयागराज की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया था। उस पर गिरफ्तारी के समय एक लाख रुपये का इनाम था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में जसीम ने कंपनी की योजनाओं और ठगने के तौर तरीकों के बारे में जानकारी दी थी। साथ ही राशिद, आसिफ और दुबई में सेमिनार से लेकर उसमें शिरकत करने वालों की जानकारियां भी दी थीं। सामने आया था कि प्रयागराज का एक प्रापर्टी डीलर, कौशांबी का  मालिक और रियल एस्टेट से जुड़े कई शख्स दुबई गए थे। इस मामले की जांच आर्थिक अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) कर रही है।

ईओडब्ल्यू कानपुर के एसपी बाबूराम ने बताया कि शुक्रवार को प्रयागराज ईओडब्ल्यू ने जसीम को दस घंटे के रिमांड पर लिया। उससे कानपुर, बनारस, लखनऊ और प्रयागराज ईओडब्ल्यू टीमों  के साथ ही एसटीएफ ने भी पूछताछ की। पूछताछ में उसकी स्वयं की संपत्तियां, कंपनी की संपत्तियां और सहयोगियों के नामों के बारे में पूछताछ की गई। राशिद और आसिफ के अलावा उसने कोई नया नाम नहीं बताया। एसपी ने बताया कि पूछताछ के बाद देर शाम जसीम को जेल भेज दिया गया।