विश्वबैंक में संपवेल की मोटर जलने से सीवर भराव
बर्रा विश्वबबैंक के आइ-ब्लाक में संपवेल की मोटर जलने से कई ब्लॉकों में सीवर का पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जागरण संवाददाता, कानपुर दक्षिण : बर्रा विश्वबबैंक के आइ-ब्लाक में संपवेल की मोटर जलने से कई ब्लाकों में सीवरभराव की समस्या हो गई। इससे कई मोहल्लों में दूषित जलापूर्ति होने पर लोगों ने पार्षद से शिकायत की है।
विश्वबैंक आइ-ब्लाक के संपवेल से डी, ई, एच, एच-1, बर्रा-8 के बी-ब्लाक के सीवर का पानी आता है। शुक्रवार की सुबह अचानक मोटर जलने से संपवेल नहीं चल सका। जिससे उक्त क्षेत्रों में सड़क और घरों के भीतर सीवर का पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं क्षेत्र की जर्जर पाइप लाइनों के चलते यहां के डी, इ व एच ब्लाक में दूषित पानी की आपूर्ति शुरू हो गई। बदबूदार पानी आने से लोगों के सामने अब प्यास बुझाने की समस्या है। दूषित आपूर्ति से परेशान लोगों ने पार्षद अर्पित यादव को इसकी जानकारी दी। उन्होंने जलकल महा प्रबंधक से इसकी शिकायत की तो हरकत में आए और कर्मचारियों ने मोटर बदलने का काम शुरू किया।
जूही गौशाला संप हाउस की सभी मोटरें फुंकी
कानपुर : किदवई नगर जूही गौशाला स्थित संप हाउस में 35 हार्स पावर की क्षमता वाली सभी मोटरें फुंक गईं। जिससे साकेत नगर, कंजरनपुरवा, केशव नगर, एच, एच-1, एन ब्लाक-दीप टाकीज, सफेद कालोनी आदि मोहल्लों में सीवर भराव की स्थिति हो गई। पार्षद प्रमोद जायसवाल ने बताया कि चार मोटरें सात माह से फुंकी पड़ी थीं। अतिरिक्त दो मोटरें भी जल गई। एक मोटर के सहारे ही काफी समय से संप हाउस चल रहा था। यहां के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते लोगों के सामने समस्या खड़ी थी। इधर कई दिनों से सीवर भराव की समस्या होने पर संप हाउस आकर स्थिति का जायजा लिया तो जानकारी हुई। उन्होंने जलकल महाप्रबंधक से इसकी शिकायत की। इसके बाद यहां एक मोटर की मरम्मत का काम शुरू कराया गया है।