विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur News: कानपुर में पेड़ से टकराई स्कूटी, 12 साल के बालक की मौत, बेटे का शव देख बदहवास हुई मां

By ankur ShrivastavaEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sun, 20 Aug 2023 03:53 PM (IST)

Kanpur Accident News कानपुर के कोहना में तेज रफ्तार स्कूटी पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक 12 साल के ...और पढ़ें

Kanpur Accident News: कानपुर सड़क हादसे में 12 वर्ष के बालक की मौत
Kanpur Accident News: कानपुर सड़क हादसे में 12 वर्ष के बालक की मौत

कानपुर, जागरण संवाददाता। कोहना में कर्बला से विष्णुपुरी की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कूटी पेड़ से टकरा गई, जिस पर सवार तीन नाबालिग घायल हो गए। उन्हें एलएलआर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने 12 वर्षीय एक बालक को मृत घोषित किया। स्कूटी सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।

मछुवानगर पुराना कानपुर निवासी गोपी कश्यप का 12 वर्षीय बेटा प्रिंस कश्यप साथी 13 वर्षीय शिवा कश्यप और विशाल कश्यप को लेकर स्कूटी से कहीं जा रहा था। तीनों में किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। स्कूटी की रफ्तार काफी तेज थी,जिससे विष्णपुरी की तरफ जाने वाले रोड पर रामचंद्र तिराहा के पास सामने आए एक बाइक को देखकर उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई। हादसे की सूचना पर पहुंची कोहना थाना पुलिस तीनों को एलएलआर अस्पताल ले गए।

इस दौरान प्रिंस की हालत काफी नाजुक थी अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत बता दिया। परिवहन एप के अनुसार प्रिंस जिस स्कूटी को चला रहा था। उस नंबर के आधार पर उसमें आठ जुलाई 2021 से 15 मार्च 2023 तक नौ चालान हुए हैं। वाहन स्वामी गोपी गौड़ है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज एलएलआर में हो रहा है,जिसकी मृत्यु हुई है।उनके स्वजन को जानकारी दे दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।