विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान बने समीर रिजवी, 12 अक्टूबर को सीजन शुरू

Published: Fri, 09 Oct 2026 12:11 PM (IST)

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम की कमान धाकड़ बल्लेबाज समीर रिजवी को सौंपी गई है। इस ...और पढ़ें

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान बने समीर रिजवी।

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान बने समीर रिजवी।

HighLights

  1. धाकड़ बल्लेबाज समीर रिजवी बने उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान।

  2. कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए 16 सदस्यीय यूपी टीम घोषित।

  3. कानपुर के आदर्श सिंह और स्वास्तिक चिकारा भी टीम में शामिल।

जागरण संवाददाता, कानपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) की कर्नल सीके नायडू ट्राफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम का कप्तान धाकड़ बल्लेबाज समीर रिजवी को बनाया गया है।

ॉ16 सदस्यीय टीम में समीर के साथ कानपुर के सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह, स्वास्तिक चिकारा, मो. अमान, भव्य गोयल, शोएब, विजय, काव्य, आकिब, मानव व विजय का चयन हुआ है।

उत्तर प्रदेश की टीम 12 अक्टूबर को मेरठ के स्टेडियम में महाराष्ट्र की टीम के साथ होने वाले मुकाबले से नए सीजन की शुरुआत करेगी। लीग चरण में उत्तर प्रदेश का सामना आंध्र प्रदेश, हैदराबाद, रेलवे, झारखंड, असम व उत्तराखंड की टीम से होगा।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से ग्रीन पार्क में हुए अंडर-23 टीम के कैंप में अंतिम दिन खिलाड़ियों के बीच खुद को साबित करने की होड़ दिखी। फिटनेस के साथ गेंदबाजी व बल्लेबाजी स्किल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन मुख्य कोच मो. आमिर, शशिकांत खांडेकर ने परखा।

उत्तर प्रदेश की टीम में शहर के सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह को भी शामिल किया गया है। वे इस बार सीनियर टीम के कैंप में भी शामिल रहे। दूसरी ओर यूपी टी-20 लीग में बल्ले से छाप छोड़ने वाले स्वास्तिक चिकारा के साथ कई खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

इस प्रकार है टीम

कप्तान समीर रिजवी, मानव सिंधू, शुभम मिश्रा, विजय कुमार,चैतन्य पाराशर (मेरठ), स्वास्तिक चिकारा, काव्य तेवतिया, भव्य गोयल, आयुष चौधरी, अक्ष सिंघल (गाजियाबाद), आदर्श सिंह (कानपुर), मो. अमान, आकिब खान (सहारनपुर), कार्तिकेय सिंह (लखनऊ), अक्षु बाजवा, शोएब (मुरादाबाद)।

यह भी पढ़ें- विकेटकीपर बनने की तैयारी कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल, टीम इंडिया के लिए निभाना चाहते हैं जिम्मेदारी! कप्तान ने खोल दिया राज