Move to Jagran APP

यूपी छोड़ चुके हैं सपा विधायक इरफान सोलंकी, कानपुर पुलिस तलाश रही लोकेशन, राजस्थान में शरण लेने का संदेह

कानपुर जाजमऊ में डिफेंस कालोनी में केडीए के प्लाट के स्वामित्व विवाद में महिला ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी पर झोपड़ी जलाने बलवा और धमकी देने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सोलंकी भाइयों की तलाश कर रही है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sun, 13 Nov 2022 01:58 PM (IST)Updated: Sun, 13 Nov 2022 01:58 PM (IST)
यूपी छोड़ चुके हैं सपा विधायक इरफान सोलंकी, कानपुर पुलिस तलाश रही लोकेशन, राजस्थान में शरण लेने का संदेह
सपा विधायक इरफान सोलंकी तलाश कर रही पुलिस।

कानपुर, जागरण संवाददाता। जाजमऊ डिफेंस कालोनी स्थित केडीए के प्लाट के स्वामित्व विवाद में झोपड़ी जलाने औनर महिला को धमकाने के मामले में पुलिस सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भूमाफिया घोषित भाई रिजवान सोलंकी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मोबाइल सर्विलांस और खुफिया विभाग की पड़ताल के आधार पर जानकारी मिली है कि सपा विधायक प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक उनके राजस्थान में होने की जानकारी सामने आई है।

loksabha election banner

नजीर फातिमा ने मंगलवार रात जाजमऊ थाने में सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी पर प्लाट पर कब्जे के विवाद में बलवा, आगजनी और धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। रात में ही पुलिस ने विधायक के घर दबिश डाली थी। हालांकि, वह घर पर नहीं मिले थे। दूसरे दिन उनकी लोकेशन लखनऊ में सपा मुख्यालय में मिली थी। इसपर पुलिस टीम ने लखनऊ जाकर सपा मुख्यालय और सरकारी आवास में विधायक की तलाश की थी लेकिन सफल नहीं सकी थी। इसके बाद से उनके दोनों मोाबइल फोन स्विच ऑफ हो जाने से लोकेशन नहीं मिल रही थी।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पता चला कि विधायक उन्नाव में हैं। इसके बाद उनके आसपास के किसी जिले में रिश्तेदारों के होने की बात सामने आई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विधायक दूसरे नंबरों से लगातार अपने सहयोगियों के संपर्क में हैं। वह वाट्सएप का भी प्रयोग कर रहे हैं। इस आधार पर पुलिस ने दो दर्जन संदिग्ध मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है। खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक गैर भाजपा शासित प्रदेश में शरण लिए हुए हैं। इस बीच पुलिस उनके पुराने मामलों की फाइलें भी खोलने की तैयारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.