Move to Jagran APP

सपा सरकार बनते ही लेंगे कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का हिसाब, चित्रकूट में बाेलीं महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने भगवान कामतानाथ की पूजा अर्चना कर कामदगिरि की परिक्रमा की। मध्य प्रदेश के रैगांव विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव को लेकर रजौला में जनसभा की। सतना के सपा पदाधिकारियों संग बैठक की।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 10:34 PM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 10:34 PM (IST)
सपा सरकार बनते ही लेंगे कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का हिसाब, चित्रकूट में बाेलीं महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
कामदगिरि प्राचीन मुखारबिंद में सपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह को प्रसाद देते पुजारी।

चित्रकूट, जेएनएन। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि योगी सरकार में सपा कार्यकर्ताओं का शोषण व उत्पीडऩ हुआ है। अखिलेश सरकार बनने पर सबका हिसाब लिया जाएगा। कोरोना काल को लेकर कहा कि जनता उस तकलीफ को भूली नहीं है। पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलिंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। प्रदेश के विकास का पहिया थम गया है। सरकार को जनता की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी जरूरतों से कोई वास्ता नहीं है। हिंदू- मुस्लिम की राजनीति कर जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाया जा रहा है। योगी सरकार अखिलेश यादव के शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाकर फीता काट रही है। 

loksabha election banner

कोरोना महामारी की दूसरी लहर को रोकने में योगी सरकार पूरी तरह से विफल रही। अस्पतालों में आक्सीजन नहीं मिल रही थी। श्मशान घाट और कब्रिस्तानों का भयावह दृश्य लोग भूले नहीं हैं। इसके पहले जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने स्वागत किया। पूर्व मंत्री व्यास जी गौड़, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, डा.निर्भय सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, मैना यादव, सत्यनारायण पटेल, मो. गुलाब खां, फराज खां, रामबाई वर्मा, बैली देवी निषाद व रमा श्रीवास्तव रहीं।

कामतानाथ के दर्शन कर की परिक्रमा : उन्होंने भगवान कामतानाथ की पूजा अर्चना कर कामदगिरि की परिक्रमा की। मध्य प्रदेश के रैगांव विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव को लेकर रजौला में जनसभा की। सतना के सपा पदाधिकारियों संग बैठक की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.