Move to Jagran APP

सपा नेताओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन, गैस सिलिंडर में मास्क पहनाकर मूल्य वृद्धि का विरोध

देश का व्यापारी किसान मज़दूर युवा इस समय सरकार से मदद की उम्मीद में है उस समय गैस की कीमत बढ़ाकर अपनी मंशा साफ कर दी है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 03:35 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 03:35 PM (IST)
सपा नेताओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन, गैस सिलिंडर में मास्क पहनाकर मूल्य वृद्धि का विरोध
सपा नेताओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन, गैस सिलिंडर में मास्क पहनाकर मूल्य वृद्धि का विरोध

कानपुर, जेएनएन। अनलॉक-1 के पहले ही दिन गैस सिलेंडर का दाम बढ़ने का समाजवादी पार्टी के नेताओं ने तीखा विरोध किया है। उन्होंने गैस सिलेंडर काे मास्क पहनाकर विरोध प्रदेर्शन किया। कहा, भाजपा शारीरिक दूरी की इतनी आदी हो गई है कि वह अब गैस सिलिंडर और जनता के बीच कीमत बढ़ाकर दूरी पैदा कर रही है।

loksabha election banner

सपा व्यापार सभा व उप्र प्रांतीय व्यापार मंडल के सदस्यों ने मंगलवार को व्यापार मंडल प्रदेशाध्क्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। लगता है लाकडाउन में राहत भाजपा सरकार के लिए कीमतें बढ़ाने का बहाना था। देश के आम व्यापारी, किसान, मज़दूर, युवा इस समय सरकार से किसी सीधी मदद की उम्मीद में है, उस समय गैस की कीमत बढ़ाकर भाजपा सरकार ने अपनी मंशा साफ कर दी। जनता को इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिजली बिल, टैक्स आदि में राहत की जिन लोगों को उम्मीद थी, वह भी निराश हुए हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। सपा से जुड़े व्यापारियों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पांच लोगों के साथ यह सत्याग्रह किया। जिसमें सहजप्रीत सिंह, संदीप सोनी, यशु गुप्ता, अंकुर गुप्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.