Move to Jagran APP

कानपुर के कद्दावर कांग्रेस नेता की भाजपा में जाने की लग रही अटकलें, क्या है उनका कहना Kanpur News

गोविंद नगर सीट पर उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस नेता के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा।

By AbhishekEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 11:56 AM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 11:56 AM (IST)
कानपुर के कद्दावर कांग्रेस नेता की भाजपा में जाने की लग रही अटकलें, क्या है उनका कहना Kanpur News
कानपुर के कद्दावर कांग्रेस नेता की भाजपा में जाने की लग रही अटकलें, क्या है उनका कहना Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर शहर के कांग्र्रेस के एक कद्दावर नेता के भाजपा में जाने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया। गोविंद नगर सीट पर उपचुनाव की सरगर्मियां तेज होने के समय ऐसी चर्चाओं के जोर पकडऩे से उनके समर्थकों में असमंजस की स्थिति बन गई है। हालांकि उन्होंने ऐसी किसी भी संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है और सपने में भी कांग्रेस न छोडऩे की बात कही है।

loksabha election banner

सोशल मीडिया पर वायरल हुई चर्चा

लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व कांग्रेस विधायक अजय कपूर के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं खूब चल रही थीं। शुक्रवार को फिर सोशल मीडिया पर उनके भाजपा में जाने की बातें वायरल हुईं तो राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई। इसका मुख्य कारण शायद गोविंद नगर सीट पर उपचुनाव की सरगर्मियां तेज होना है। ऐसे में कांग्र्रेसियों से ज्यादा भाजपा के नेता यह जानना चाह रहे थे कि क्या अजय कपूर भाजपा में शामिल हो गए हैं, फेसबुक, वाट्सएप पर तो मैसेज चलते ही रहे। समाचार पत्र कार्यालयों में भी लगातार फोन करके शहरी नेता इसकी पुष्टि करने का प्रयास करते रहे।

नेताओं की जुबां पर था ये सवाल

कांग्रेस हो या फिर भाजपा के नेता सभी का एक ही सवाल था कि क्या अजय कपूर भाजपा में शामिल हो गए। क्या उन्हें गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिल रहा है। बातों को बढ़ाने वालों ने तो यहां तक कह दिया कि भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने उनकी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय से मुलाकात करा दी है। कुछ लोगों ने तो अपने अति करीबी लोगों के इस मौके पर मौजूद होने तक की तस्दीक की।

पूर्व विधायक ने किया खारिज

पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि सुब्रत पाठक उनके अच्छे मित्रों में हैं लेकिन भाजपा में जाने की बात गलत है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इससे उनकी मार्केट वैल्यू का पता तो चलता ही है। कांग्र्रेस में ही हूं। किसी अन्य राजनीतिक दल में जाने के बारे में सोच भी नहीं सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.