Road Accident in Unnao: बरातियों से भरी कार हादसे का हुई शिकार, तीन की गई जान और एक घायल
मृतकों के स्वजन ने बताया कि सभी लोग गांव निवासी राम प्रताप सिंह के बेटे की बरात में शुक्लागंज गए थे। वहां से वापस आ रहे थे। तभी हादसा हो गया। दिवंगत शिव बाबू का परिवार लखनऊ के इंद्रानगर में रहता है।
उन्नाव,जेएनएन। बारासगवर थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रग्घूखेड़ा गांव के पास स्कार्पियो और दूसरी कार में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
इन लोगों की हुई मौत
थानाक्षेत्र के गांव दलपतखेड़ा निवासी शिव बाबू सिंह (63) पुत्र जंग बहादुर सिंह
राम नरेश सिंह (58) पुत्र रघुपत सिंह
प्रेमनाथ (कल्लू) (55) पुत्र उदयराज सिंह
राजकुमार सिंह (55) पुत्र जंग बहादुर सिंह गंभीर रूप से हादसे में घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद स्कार्पियों सवार लोग मौके से फरार हो गए। मृतकों के स्वजन ने बताया कि सभी लोग गांव निवासी राम प्रताप सिंह के बेटे की बरात में शुक्लागंज गए थे। वहां से वापस आ रहे थे। तभी हादसा हो गया। दिवंगत शिव बाबू का परिवार लखनऊ के इंद्रानगर में रहता है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस काफी मशक्कत के बाद कार काटकर मृतकों के शव बाहर निकलवा सकी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।