Move to Jagran APP

संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। रविवार को भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 06:30 AM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 06:30 AM (IST)
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
  • किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो 

चकेरी में किरायेदार युवक ने किशोरी से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया।  जिसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपित एक साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। घटना की जानकारी होने पर किशोरी की मां ने आरोपित के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। 

loksabha election banner

चकेरी निवासी महिला के अनुवार उनके मकान में अर्पित श्रीवास्तव नाम का युवक अपने परिवार के साथ किराये पर रहता था। आरोप है कि एक साल पहले आरोपित ने उनकी 14 वर्षीय बेटी को अकेला पाकर डरा धमका कर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद आरोपित एक साल तक वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। बीती 15 अक्टूबर को आरोपित ने बेटी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान उन्होंने आरोपित की बात सुनकर विरोध जताया तो वह उन्हें भी धमकाने लगा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

  • महिला को चाकू मारकर किया घायल 

बादशाहीनाका थाना क्षेत्र के कुली बाजार निवासी कारोबारी हसीन अहमद की बहन दरक्शा पर इलाके के युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घायलावस्था में उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हसीन अहमद ने बताया कि इलाके में रहने वाले बबलू का किसी बात पर बहन से विवाद हो गया था। इस पर आरोपित ने घर में घुसकर बहन को चाकू मार दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। जासं

  • छात्र को पीटा, छह पर मुकदमा 

भौंती स्थित इंजीनियरिंग कालेज में पढऩे वाले लाजपत नगर निवासी छात्र अनुभव ङ्क्षसह ने छह युवकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सचेंडी थाने में मुकदमा लिखाया है। तहरीर के मुताबिक नौ अक्टूबर को अनुभव कालेज की छुट्टी होने पर जब वह पार्किंग स्थल पर पहुंचा, तभी ऋतिक सोनकर, वैभव कनौजिया, शिवम यादव, शिवांश पांडेय, वैभव ङ्क्षसह और अरमान पटेल ने गालीगलौज करते हुए लोहे की राड से पीटा। इसमें उसे काफी चोट आई। जासं

  • मवेशी चराने गया किशोर पांडु नदी में डूबा

महाराजपुर पुरवामीर निवासी शैलेन्द्र ङ्क्षसह का 14 वर्षीय बेटा अंशू रविवार दोपहर बाद मवेशी चराने पांडु नदी किनारे गया था।इसी दौरान वो नदी में जाकर नहाने गया।गहराई में चले जाने पर डूब गया।स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।थाना प्रभारी महाराजपुर राघवेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि मवेशी चराने गया किशोर नहाते समय नदी में डूब गया है।तलाश कराई जा रही है। संस 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.