Move to Jagran APP

संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की खेल जगत से जुड़ी खबरें

कानपुर में खेल जगत के क्षेत्र में रोजाना अलग-अलग जगह से गतिविधियां होती रहती है। सोमवार भी शहर में खेल जगत से जुड़ी कई अहम खबरें मिली है। हम आपको यहां खेल जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें बता रहे है।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 07:25 AM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 07:25 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की खेल जगत से जुड़ी खबरें
कानपुर नगर में खेल जगत से जुड़ी खबरें।

जोनल बाक्सिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

loksabha election banner

जोनल बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को सरदार पटेल पब्लिक स्कूल नौबस्ता में किया गया। इसमें करीब 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आइसीएसई बोर्ड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ बाक्सिंग एसोसिएशन के हेड कोच अरुण शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में विराट शर्मा, अविरल मिश्रा, वैभव मिश्रा, वेदांत सिंह, वैभव कुशवाहा, अंकुर गुप्ता, शाश्वत त्रिपाठी, विभोर शुक्ला, दिव्यांश दीक्षित ने जीत हासिल की। वहीं, 91 किलो से अधिक भार वर्ग में शिवम ओमर को पहला स्थान मिला। अंडर-14 बालिका वर्ग में परिधि ओमर, मन्नत, जहरा नूर, माही मिश्रा विजयी रहीं। प्रतियोगिता के अंडर-15 में अयान सिंह ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

आशना, नैतिक और आराध्य ने जीता स्वर्ण पदक

भारत सेवा सदन की ओर से उत्तराखंड में आयोजित हुई चौथी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शहर के तीन खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में शहर की आशना यादव, नैतिक सिंह, आराध्य शर्मा ने स्वर्ण पदक, नंदिनी दिवाकर, यशवर्धन त्रिपाठी ने रजत पदक तथा चारु दिवाकर और अदिति द्विवेदी ने कांस्य पदक जीता। कोच राज गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किया। पदक विजेता खिलाड़ी जल्द ही राष्ट्रीय मंच पर दिखेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.