Move to Jagran APP

संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी खबरें

कानपुर में शिक्षा के क्षेत्र में रोजाना अलग-अलग जगह से गतिविधियां होती रहती है। रविवार को भी शहर में शिक्षा विभाग से जुड़ी कई अहम खबरें मिली है। हम आपको यहां शिक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें बता रहे है।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh MishraPublished: Mon, 03 Oct 2022 07:52 AM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 07:52 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी खबरें
कानपुर नगर की शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

loksabha election banner

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गांधी पर्व का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता कृषि संकाय डा. धर्मराज सिंह ने महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। छात्राओं ने बापू जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम... और साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल... गाकर उन्हें याद किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. मुनीश कुमार ने बताया कि गांधी जी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था, इसलिए परिसर में साफ सफाई भी कराई गई। 

अटारी जोन तीन में चला स्वच्छता अभियान और फ्रीडम रन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी) जोन तीन की ओर से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता कार्यक्रम और फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। निदेशक डा. यूएस गौतम के नेतृत्व में विज्ञानियों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने तीन किलोमीटर दौड़ लगाकर स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया और प्रतिदिन स्वच्छता कार्य करने की शपथ ली। 

गांधी जी के आदर्शों की दी जानकारी

पीपीएन महाविद्यालय में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। शुभारंभ डा. जीडी दुबे व मीना गुप्ता ने किया। सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डा. मीना गुप्ता ने गांधी जी के आदर्शों की जानकारी दी। डा. जीडी दुबे ने शिक्षा को आत्म साक्षात्कार का माध्यम बताया। डा. अनुज मिश्रा ने गांधी जी के जीवन के राजनीतिक पक्ष की जानकारी दी। इस दौरान डा. अलका अस्थाना, डा. वंदना, डा. विवेक आदि रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.