Move to Jagran APP

नैतिकता, संस्कार की शिक्षा से ही बेहतर मुनष्य बनना संभव : राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में संस्कार युक्त शिक्षा पर आयोजत गोष्ठी में राष्ट्रपति में प्रतिभा विकास के साथ-साथ संस्कारों पर दिया जोर।

By AbhishekEdited By: Published: Sat, 06 Oct 2018 01:35 PM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2018 02:03 PM (IST)
नैतिकता, संस्कार की शिक्षा से ही बेहतर मुनष्य बनना संभव : राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द

कानपुर (जागरण संवाददाता)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शनिवार को शहर आए। जीएसवीएम मेडिकल कालेज में कार्यक्रम के बाद वह चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचे। युवाओं की प्रतिभा तराशने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टैलेंट डेवलपमेंट काउंसिल विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और निखारने में जुटी हुई है। हमारे समाज और देश की प्रगति के लिए अनिवार्य, सामूहिक नैतिकता के तत्वों का, हमारे संविधान की प्रस्तावना में स्पष्ट उल्लेख किया गया है। 

loksabha election banner

कृषि विश्वविद्यालय में संस्कार युक्त शिक्षा पर आयोजत गोष्ठी में राष्ट्रपति ने कहा कि प्रतिभा विकास के साथ- साथ संस्कारों पर बल देना, समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए बहुत ही जरूरी है। नैतिकता, संस्कार की शिक्षा से मनुष्य को बेहतर इंसान बनाना संभव हो पाता है। गांधी जी ने कहा था सच्ची शिक्षा वही है जो मनुष्य को सच्चा और अच्छा मनुष्य बनाए। विद्या प्राप्ति मानवता और नैतिकता की रक्षा से जुड़ी होनी चाहिए। मैं भी मानता हूं कि जो अच्छा मनुष्य है वह समाज के हर क्षेत्र में अच्छा योगदान ही देगा। संस्कारों पर आधारित चरित्र का निर्माण करना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है, यही संस्कार युक्त शिक्षा का उद्देश्य है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे समाज और देश की प्रगति के लिए अनिवार्य सामूहिक नैतिकता के तत्वों का हमारे संविधान की प्रस्तावना में स्पष्ट उल्लेख किया गया है। सशक्त भारत का निर्माण करने के लिए हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय तथा स्वतंत्रता , समता और बंधुता को बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करना है।  इस अवसर पर राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डा. हर्षवर्धन, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना उपस्थित रहे। सीएसए में राष्ट्रपति ने लोगों से मुलाकात की भी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.