हमीरपुर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शहर में कार्यकर्ताओं से जाना चुनावी हाल Kanpur News
नौबस्ता बाइपास पर कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
कानपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के आला नेताओं ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। इसी क्रम में हमीरपुर में चुनावी हालात का जायजा लेने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का काफिला नौबस्ता चौराहे पर रुका। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गोविंदनगर सीट पर चुनाव की स्थिति का जायजा लिया। हालांकि इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी व अन्य कई नेता नहीं दिखाई दिए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर और राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी उपचुनाव की तैयारियां का जायजा लेने हमीरपुर जा रहे थे। बुधवार की सुबह उनका काफिला नौबस्ता चौराहे पर पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया, प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ देर रुककर गोविंद नगर सीट पर चुनाव की स्थिति जानी।
इसके बाद बिना किसी बात किए हमीरपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान गोविंद नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मौजूद नहीं रहीं, जिसे लेकर कांग्रेसियों में चर्चा होती रही। वहीं जिला अध्यक्ष के न पहुंचने पर भी बातें शुरू हो गईं। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए स्रोत गुप्ता, मोहित दीक्षित, संगीत तिवारी, इम्तियाज अहमद, सुशील सोनी आदि युवा नेता ही पहुंंचे थे।